Giridih News :केवीके में 15 दिवसीय उर्वरक अनुज्ञप्ति प्रशिक्षण शिविर शुरू
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 11:36 PM
Giridih News :कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में बुधवार को उर्वरक अनुज्ञप्ति के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के 40 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं.
शिविर में प्रतिभागियों को उर्वरक बेचने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है. मुख्य प्रशिक्षक पादप विशेषज्ञ मधुकर कुमार ने बताया कि शिविर में क्षेत्र के विशेषज्ञ वैज्ञानिक व प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा.
जिला कृषि पदाधिकारी जारी करेंगे लाइसेंस
इसके आधार पर जिला कृषि पदाधिकारी उर्वरक दुकान का संचालन संबंधी लाइसेंस जारी करेंगे. कहा प्रशिक्षण पाकर प्रतिभागी स्वरोजगार कर सकते हैं. बताया ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को ध्यान में रखकर प्रशिक्षण का आयोजन कराया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्र में उर्वरक दुकान खोलकर किसानों को स्थानीय स्तर पर उर्वरक की सुविधा मिलेगी. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी के अलावा वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार, ई प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, युगल किशोर भारती समेत प्रशिक्षु उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










