Giridih News :चतरो-गावां सड़क पर कार व ट्रक में सीधी टक्कर, साला-बहनोई समेत तीन की मौत

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 17 Jan 2026 11:40 PM

विज्ञापन

Giridih News :चतरो-गावां मुख्य सड़क पर शनिवार को घासीडीह के पास कार व व धान लदे ट्रक के बीच सीधी टक्कर में साला-बहनोई समेत तीन लोगों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

घटना शनिवार शाम की है. मृतकों की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के पतरवा (परसाटांड़) गांव के मनीष कुमार साव (23) व मारुडीह के विकास साव व पतरवा के कैलाश साव (40) के रूप में हुई है. मनीष व विकास की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, गंभीर रूप से घायल कैलाश को सीएचसी देवरी लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया. लेकिन, उसकी भी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कार मृतक विकास कुमार साव का है. शनिवार को विकास अपनी नयी कार लेकर पतरवा स्थित अपने बहनोई कैलास साव के घर आया था. वहां से पतरवा के मनीष को साथ लेकर घूमने निकला था. देवरी से चतरो की ओर जाने के क्रम में घासीडीह के पास टक्कर हो गयी. कैलाश साव व विकास साव रिश्ते में साला-बहनोई है.

कार में के फंस गये थे तीनों

टक्कर के बाद तीनों कार में फंस गये. तीनों को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक में फंस गयी. सूचना पर परिजन पहुंचे, उनके विलाप से घटनास्थल पर चीख पुकार मच गयी. आक्रोशित परिजनों ने रोड जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही देवरी व भेलवाघाटी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. देवरी भेलवाघाटी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू व ब्रजेश कुमार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और जाम हटवाया. हालांकि, जाम हटने के बाद भी लोग घटनास्थल पर जमे हुए थे. लोग ट्रक की चालक को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola