Giridih News :शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान सफल बनाने का आह्वान
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 13 Apr 2026 10:40 PM
Giridih News :गांडेय बीआरसी, देवरी व जमुआ में स्कूल रूआर के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें शत-प्रतिशत बच्चे का नामांकन व स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया.
प्रमुख ने कहा कि स्कूल रूआर को सफल बनाने के लिए शिक्षकों के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी कार्य करना होगा. सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के वैसे अभिभावकों से मिलें, जो अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजते हैं और उन्हें जागरूक करें. सीओ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी बच्चे स्कूल में पहुंचे. कहा कि सभी शिक्षक अपने विद्यालय में कार्यक्रमों को करायें. बीपीओ ने कहा कि 6-18 वर्ष के बच्चों को विद्यालय में नामांकन और बच्चों को विद्यालय में ठहराव के उद्देश्य स्कूल रूआर कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय स्तर पर 15 अप्रैल से होगी. विद्यालय में प्रतिदिन अलग-अलग तरह के कार्यक्रम होंगे. गांव टोला में प्रभात फेरी निकाल और अभिभावकों से मिलकर विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया जायेगा. मौरे पर मुखिया दशरथ किस्कू, पंसस मोहन हाजरा, शंकर सिंह, झामुमो के भैरो वर्मा समेत विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, पिरामल फाउंडेशन के सदस्य व अन्य उपस्थित थे.
जमुआ में रूआर कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला आयोजित
जमुआ प्रखंड मुख्यालय सभागार में रूआर के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता बीडीओ अमलजी ने की. इसमें उच्च व मध्य विद्यालय के शिक्षक , पंचायत प्रतिनिधि व स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा के अधिकार को सुदृढ़ करना और शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूलों में नामांकन व ठहराव सुनिश्चित करना था. सीओ नरेश कुमार वर्मा शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के ठहराव पर चर्चा की. कहा कि जब तक शिक्षक, जनप्रतिनिधि और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल नहीं होगा, तब तक विद्यालयों में बच्चों का नियमित ठहराव सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण है. यह तय किया गया कि वैसे बच्चे जो किन्हीं कारणों से स्कूल छोड़ चुके हैं, उन्हें चिह्नित कर वापस स्कूल में लाया जायेगा. बीइइओ अशोक कुमार, उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, बीस सूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम, बीपीओ अरविंद कुमार राय मौजूद थे.देवरी में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला
देवरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में बुधवार को स्कूल रुआर 2026 के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जायेगी. बीडीओ के नेतृत्व आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहेंगे. बीडीओ ने सोमवार को इस आशय का पत्र जारी किया है. बताया गया है कि डीएसइ सह एडीपीओ गिरिडीह के निर्देश पर बैक टू स्कूल व विद्यालय में छात्रों को टिकाये रखने के लिए स्कूल रूआर-2026 कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. विभागीय निर्देशानुसार विद्यालय स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










