मारपीट व छिनतई का आरोप, मामला दर्ज

Updated at :03 Jun 2017 9:06 AM
विज्ञापन
मारपीट व छिनतई का आरोप, मामला दर्ज

देवरी : देवरी थाना क्षेत्र के चतरो स्थित बड़का आहर के समीप गुरुवार की रात मारपीट पैसा छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना में घायल पुरनीगड़िया निवासी कपिलदेव राय ने देवरी थाना में आवेदन देकर पुरनीगड़िया गांव के ही शंकर हाजरा व उसके अन्य सहयोगियों पर मारपीट तथा पैसा व लॉकेट छीन […]

विज्ञापन
देवरी : देवरी थाना क्षेत्र के चतरो स्थित बड़का आहर के समीप गुरुवार की रात मारपीट पैसा छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना में घायल पुरनीगड़िया निवासी कपिलदेव राय ने देवरी थाना में आवेदन देकर पुरनीगड़िया गांव के ही शंकर हाजरा व उसके अन्य सहयोगियों पर मारपीट तथा पैसा व लॉकेट छीन लेने का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा कि बीती रात वह अपने रिश्तेदार अजीत राय (एलआइसी अभिकर्ता) ग्राम महतोटांड़ (जमुआ) के साथ ढेंगाडीह से बीमा किस्त राशि लेकर बाइक से लौट रहे थे. इसी क्रम में रात आठ बजे चतरो बड़का आहर के पास शंकर हाजरा व उसके सहयोगियों ने रोककर उसके साथ मारपीट की तथा अजीत राय से 20755 रुपये व कपिलदेव राय के छह सौ रूपये व सोने का एक लॉकेट छीन लिया. इधर थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि कपिलदेव राय केआवेदन के आधार पर कांड संख्या 105/17 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola