गांडेय : आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, दो घायल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :02 Jun 2017 9:14 AM
विज्ञापन

गांडेय : आम तोड़ने के सवाल पर बुधवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों से एक महिला और एक पुरुष घायल हो गये. घटना गांडेय थाना क्षेत्र की बडकीटांड़ पंचायत की है. बताया जाता है कि आम तोड़ने को लेकर यहां के गोपाल दूबे व राम प्रवेश दूबे के बीच विवाद […]
विज्ञापन
गांडेय : आम तोड़ने के सवाल पर बुधवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों से एक महिला और एक पुरुष घायल हो गये. घटना गांडेय थाना क्षेत्र की बडकीटांड़ पंचायत की है. बताया जाता है कि आम तोड़ने को लेकर यहां के गोपाल दूबे व राम प्रवेश दूबे के बीच विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया. एक पक्ष से गोपाल दूबे व दूसरे पक्ष से लीलावती देवी घायल हैं. दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया है.
इधर पुलिस ने कहा कि प्रथम पक्ष के आवेदन पर कांड संख्या 76/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दूसरे पक्ष द्वारा भी आवेदन मिला है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










