बेंगाबाद में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

Updated at :19 May 2017 9:24 AM
विज्ञापन
बेंगाबाद में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

बेंगाबाद : स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ गांव के ही एक शादीशुदा युवक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. घटना गत16 मई की है. गुरुवार को थाना में आवेदन दिया गया है. मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र की मधवाडीह पंचायत की है. थाना में दिये आवेदन में आठवीं की […]

विज्ञापन
बेंगाबाद : स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ गांव के ही एक शादीशुदा युवक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. घटना गत16 मई की है. गुरुवार को थाना में आवेदन दिया गया है. मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र की मधवाडीह पंचायत की है. थाना में दिये आवेदन में आठवीं की उक्त छात्रा ने कहा कि 16 मई को वह अपने घर से पैदल स्कूल जा रही थी. इस बीच सुनसान खेत के पास पूर्व से घात लगाये गांव के ही एक युवक उसके साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास किया. छात्रा के विरोध पर वह भाग निकला.
इसके बाद उसने इसकी सूचना घरवालों को दी. घटना को ले गांव में पंचायती हुई, लेकिन आरोपी उपस्थित नहीं हुआ. इसके बाद थाना में आवेदन दिया गया. इधर थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि छात्रा के आवेदन के आधार पर पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी, आरोपी को गिरफ्तार जेल भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola