ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा असर, परेशान रहे लोग

Updated at :19 May 2017 9:23 AM
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा असर, परेशान रहे लोग

गांडेय/जमुआ/बेंगाबाद : झाविमो के चक्का जाम का ग्रामीण क्षेत्रों में आंशिक असर रहा. गांडेय मोहदा मोड़ में झाविमो प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और बांस व बाइक लगा कर सड़क जाम कर की. पुलिस के हस्तक्षेप पर जाम हटा. मौके पर झावियुमो प्रखंड अध्यक्ष सुखदेव मंडल, तेजो रविदास, […]

विज्ञापन
गांडेय/जमुआ/बेंगाबाद : झाविमो के चक्का जाम का ग्रामीण क्षेत्रों में आंशिक असर रहा. गांडेय मोहदा मोड़ में झाविमो प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और बांस व बाइक लगा कर सड़क जाम कर की. पुलिस के हस्तक्षेप पर जाम हटा. मौके पर झावियुमो प्रखंड अध्यक्ष सुखदेव मंडल, तेजो रविदास, संचीत गुप्ता, मो उसमान, मनोज सिंह, शोहराब अंसारी, वासुदेव सिंह, प्रभु रविदास, प्रदीप स्वर्णकार, डोमन मोहली, अवधेश राय, अजय गुप्ता, वासुदेव वर्मा, महाराज सिंह आदि मौजूद थे.
बगोदर सरिया में जीटी रोड जाम
बगोदर में सुबह छह बजे से ही कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड को जाम कर दिया़ डेढ़ घंटे तक जहां दोनों ओर माल वाहक वाहनों की लंबी कतार लग गयी़ वहीं जाम का नेतृत्व कर रहे झाविमो प्रखंड अध्यक्ष शहनवाज अंसारी कर रहे थे. मौके पर मोहम्मद इकबाल, कुंजलाल साव, उमेश महतो, विश्वनाथ साव, गायत्री ओझा, मोहम्मद इसलाम, मोहम्मद सरबर साह, मोहम्मद शमीम खान समेत अन्य थे.
सरिया-राजधनवार मार्ग जाम
झाविमो कार्यकर्ताओं ने बिरनी प्रखंड में सुबह छह बजे ही सड़क पर उतरकर सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग को बिराजपुर मोड के पास जाम कर दिया. पुलिस जाम कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाना ले गयी. जाम में राजेंद्र राम, सुभाष वर्मा, किसुन राम, प्रकाश सिन्हा, जगदीश मोदी, रामसहाय सिंह, देवकी दास, नारायण यादव समेत कई लोग शामिल थे.
जमुआ में 59 कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी
झाविमो प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार मंडल की अगुआई में जमुआ मुख्य मार्ग को जाम किया गया. सड़क जाम किये जाने के बाद थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से वार्ता की. जमुआ चौक पर चक्का जाम कर रहे झाविमो जिला किसान मोरचा के अध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव, सत्यनारायण दास समेत 59 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी. मौके पर प्रखंड सचिव मो. ताहिर हुसैन, भागवत राय, बबलू रैन, जमालुद्दीन खां, सुरेंद्र प्रताप, मुखिया मो. हनीफ अंसारी, नरेश यादव, ओमप्रकाश महतो, रमेश कुमार कुशवाहा, रामचंद्र दास, महेश दास, दयानंद राय, संतोष दास, याकूब अंसारी, राधे स्वर्णकार, तारणी देवी, धरमी देवी, मधु भारती, डुमर मंडल, संतोष गुप्ता आदि मौजूद थे
.
बेंगाबाद में 15 ने दी गिरफ्तारी
बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच 114 ए पर बेंगाबाद में सुबह सात बजे से लेकर 10 बजे तक झाविमो कार्यकर्ता सड़क पर डटे रहे. मौके पर दंडाधिकारी सह सीओ शंभु राम, जयानंद सिंह, थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह, एएसआइ जेपीएन सिन्हा, प्रकाश होरो, उमेश सिंह, बीके सिंह जाम स्थल पर पहुंचे और झाविमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाना ले आये. इस दौरान 15 झाविमो कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी. हालांकि कुछ ही देर के बाद झाविमो प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, महेंद्र साव, अजीत राणा, राकेश राणा, बाबूलाल मिश्रा, बजरंगी साव, तोतो बेसरा, परमेश्वर मरांडी, विनोद पंडित, आशीष कुमार सहित अन्य को छोड़ दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola