पीरटांड़ में सड़क निर्माण पर नक्सलियों ने लगायी रोक

Updated at :19 May 2017 9:21 AM
विज्ञापन
पीरटांड़ में सड़क निर्माण पर नक्सलियों ने लगायी रोक

कई संवेदकों को नक्सलियों की चिट्ठी मिलने की चर्चा जोरों पर गिरिडीह : पूर्व पंचायत प्रतिनिधि शमशेर जंगी की हत्या के बाद पीरटांड़ में चल रहे कई सड़कों के निर्माण पर नक्सलियों ने रोक लगा दी है. चर्चा है कि सड़क का काम बंद करने के लिये नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पत्र भी जारी […]

विज्ञापन

कई संवेदकों को नक्सलियों की चिट्ठी मिलने की चर्चा जोरों पर

गिरिडीह : पूर्व पंचायत प्रतिनिधि शमशेर जंगी की हत्या के बाद पीरटांड़ में चल रहे कई सड़कों के निर्माण पर नक्सलियों ने रोक लगा दी है. चर्चा है कि सड़क का काम बंद करने के लिये नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पत्र भी जारी किया गया है, जिसकी प्रति कई संवेदकों को भी दी गयी है. हालांकि कोई भी संवेदक इस मामले पर कुछ नहीं बोल रहा है. बताया जाता है कि उग्रवाद प्रभावित पीरटांड़ के विकास के लिये प्रखंड में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है.

सुदूरवर्ती गावों को मुख्यालय से जोड़ने के लिये कई सड़कें बनायी गयी हैं तो कई निर्माणाधीन हैं. निर्माणाधीन सड़कों का काम चल रहा था, इस बीच कुड़को पंचायत के बदरो में बन रही सड़क की देखभाल करनेवाले पूर्व पंचायत प्रतिनिधि शमशेर जंगी की हत्या भाकपा माओवादी के दस्ते ने कर दी. सोमवार की शाम को शमशेर की हत्या के बाद से ही इलाके में दहशत है. प्रखंड में जिन सड़कों का निर्माण किया जा रहा था उसके संवेदक व मुंशी ने इलाके को ही छोड़ दिया.

जांच शुरू : एएसपी : एएसपी दीपक कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. विकास कार्य को किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होने दिया जायेगा. यदि कोई विकास के कार्य में बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola