घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म, विरोध पर मारपीट

चपुवाडीह पंचायत की घटना बेंगाबाद. चपुवाडीह पंचायत के एक महिला के साथ घर में घुसकर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया . विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट व दांत काटकर जख्मी कर दिया गया. घटना तीन मई दोपहर की है. पीड़िता ने इस संबंध में मंगलवार को थाना में आवेदन देकर […]
चपुवाडीह पंचायत की घटना
बेंगाबाद. चपुवाडीह पंचायत के एक महिला के साथ घर में घुसकर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया . विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट व दांत काटकर जख्मी कर दिया गया. घटना तीन मई दोपहर की है. पीड़िता ने इस संबंध में मंगलवार को थाना में आवेदन देकर गांव के ही मो साबिर को आरोपी बनाया है. आवेदन में महिला ने उल्लेख किया है कि तीन मई की दोपहर वह घर में अकेली थी. इस बीच मो साबिर पानी पीने के बहाने घर पर आया और उससे दुष्कर्म किया. महिला ने कहा है कि विरोध करने पर साबिर ने उसके साथ मारपीट भी की और भाग गया.
बताया कि साबिर के साथ उसका एक दोस्त ताराजोरी निवासी प्रधान किस्कू भी था जो उसके घर के बाहर खड़ा था. महिला ने कहा है कि साबिर के साथ प्रधान भी भाग निकला. बताया कि बात में उसने मामले की जानकारी अपने पति को दी. सूचना पर उसके पति पहुंचे और उसका इलाज कराया . इलाज के बाद मंगलवार को वह थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करायी. महिला का कहना है कि उसकी नजर भी कमजोर है और ठीक से सुन भी नहीं सकती. इस मामले पर थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि महिला के आवेदन पर कांड संख्या 156/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










