अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध करें कार्रवाई

Updated at :04 May 2017 8:57 AM
विज्ञापन
अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध करें कार्रवाई

लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के रंगमटिया के जंगल में सरढेकिया माइका खदान में चाल धंसने से चार लोगों की हुई मौत के मामले की जांच को बुधवार को एसडीओ तिसरी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अवैध उत्खनन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. तिसरी : तिसरी प्रखंड कार्यालय स्थित पंसस भवन […]

विज्ञापन
लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के रंगमटिया के जंगल में सरढेकिया माइका खदान में चाल धंसने से चार लोगों की हुई मौत के मामले की जांच को बुधवार को एसडीओ तिसरी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अवैध उत्खनन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
तिसरी : तिसरी प्रखंड कार्यालय स्थित पंसस भवन में बुधवार को एसडीओ रविशंकर विद्यार्थी की अगुआई में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में अवैध उत्खनन के साथ-साथ सोमवार को खदान धंसने और मजदूरों की मौत पर चर्चा की गयी. बैठक में एसडीओ रविशंकर विद्यार्थी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में अवैध उत्खनन पर रोक लगायी जाये. उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि जिन खदानों को 20 साल पहले ही बंद कर दिया गया है, उन खदानों का समतलीकरण अब तक क्यों नहीं किया जा सका.
बता दें कि वन क्षेत्र में कई माइका व पत्थर के अवैध खदानें संचालित हैं और इन खदानों में आये दिन दुर्घटनाएं होते रहती है. सोमवार को भी लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के रंगमटिया के जंगल में सरढेकिया माइका खदान में अवैध खदान के धंसने से चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन से भी ज्यादा लोग घायल हो गये. घटना के बाद गिरिडीह के उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने पूरे मामले पर जांच का आदेश जारी किया है. इसी आदेश के आलोक में एसडीओ श्री विद्यार्थी के साथ एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, सहायक जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार दल-बल के साथ तिसरी पहुंचे और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में अवैध उत्खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola