पेड़ से टकरायी बाइक, युवक की मौत

Updated at :01 May 2017 9:16 AM
विज्ञापन
पेड़ से टकरायी बाइक, युवक की मौत

गिरिडीह : बेंगाबाद-छोटकी खरगडीहा रोड पर मुंडराडीह के पास बरगद सड़क हादसे में घायल राजेश पंडित(35) की मौत शनिवार देर रात इलाज के दौरान शनिवार देर रात इलाज के दौरान हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मृतक की पत्नी आशा देवी ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम […]

विज्ञापन
गिरिडीह : बेंगाबाद-छोटकी खरगडीहा रोड पर मुंडराडीह के पास बरगद सड़क हादसे में घायल राजेश पंडित(35) की मौत शनिवार देर रात इलाज के दौरान शनिवार देर रात इलाज के दौरान हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मृतक की पत्नी आशा देवी ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता था. उसके साथ एक अन्य महिला भी काम करती थी, जिसे मायके पहुंचाने के लिए शनिवार को खरगडीहा जा रहे थे.
इसी दौरान उनकी बाइक मुंडराडीह के पास बरगद के पेड़ से टकरा गयी. बेंगाबाद पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था.गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने धनबाद रेफर कर दिया, लेकिन आर्थिक अभाव के कारण परिजन धनबाद ले जाने में असमर्थ थे. इस कारण इलाज के दौरान सदर अस्पताल में ही शनिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola