जमामो में शतचंडी महायज्ञ को ले माहौल भक्तिमय

Updated at :29 Apr 2017 8:54 AM
विज्ञापन
जमामो में शतचंडी महायज्ञ को ले माहौल भक्तिमय

तिसरी के जमामो देवी मंदिर में शतचंडी महायज्ञ को लेकर माहौल भक्तिमय हो उठा है. गांव के अलावा आसपास के इलाके में भी उल्लास का माहौल है. यज्ञ को सफल बनाने में ग्रामीण दिन-रात जुटे हैं. इस दौरान प्रवचन समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. तिसरी : प्रखंड के प्रमुख तीर्थस्थल जमामो देवी […]

विज्ञापन
तिसरी के जमामो देवी मंदिर में शतचंडी महायज्ञ को लेकर माहौल भक्तिमय हो उठा है. गांव के अलावा आसपास के इलाके में भी उल्लास का माहौल है. यज्ञ को सफल बनाने में ग्रामीण दिन-रात जुटे हैं. इस दौरान प्रवचन समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है.
तिसरी : प्रखंड के प्रमुख तीर्थस्थल जमामो देवी मंदिर में 29 अप्रैल से 8 मई तक चलने वाले श्रीश्री 1008 शतचंडी महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गयी है. शनिवार को महायज्ञ की शुरुआत होगी. 1100 युवतियां व महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होंगी. यात्रा जमामो देवी मंदिर से निकलकर नावाडीह बजरंगबली मंदिर के समीप नदी से जल भरकर नावाडीह, पपीलो होते हुए लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय कर महायज्ञ स्थल जमामो देवी मंदिर पहुचेगी. महायज्ञ के लिए यहां भव्य यज्ञशाला बनायी गयी है. विशाल पंडाल बनाये गये हैं, जहां प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से रात 11:30 बजे तक प्रवचन और वृंदावन से आये कलाकार रासलीला की प्रस्तुतिक रेंगे. इसे लेकर तिसरी प्रखंड ही नही बल्कि गांवा, देवरी, राजधनवार, जमुआ प्रखंडों में उत्सा है.
जमामो देवी में है विशेष आस्था
जमामो देवी मंदिर में यहां के लोगों की विशेष आस्था है. ग्रामीणों ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन पपीलो निवासी और समाजसेवी निरंजन राय व उनकी धर्मपत्नी दीपा राय के सहयोग से किया जा रहा है.
इसमें तिसरी प्रखंड के लक्ष्मीपुर, पुरनाडीह, किसुटांड़, पपीलो, पहाड़पुर, नावाडीह, मंझलाडीह समेत कई गांवों के लोग पिछले एक माह से सक्रिय हैं.
ये कार्यक्रम होंगे : प्रथम दिन 29 अप्रैल सुबह 8 बजे से कलश यात्रा होगी.द 30 अप्रैल से 8 मई तक सुबह 6 बजे से दोपहर के 1 बजे तक शतचंडी पाठ एंव संध्या 6:30 बजे आरती और 7 मई तक रात में रासलीला. रासलीला वृंदावन के ब्रज विभूति स्वर सम्राट बड़े ठाकुर जी महाराज की टीम करेगी. 1 से 7 मई तक 3 बजे से संध्या 7 बजे तक कथा वाचिका श्रीकृष्ण प्रियाजी महाराज का प्रवचन. उपाचार्य पंडित सुबोध उपाध्याय कथा करेंगे. 8 मई की शाम भोजपुरी गायिका देवी का कार्यक्रम होगा.
आयोजन में ये हैं सक्रिय : श्रीश्री 108 मुरारी दास जी, महायज्ञ पूजा कमेटी के अध्यक्ष रामचंद्र यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, सचिव संतकुमार राय, उपसचिव नंदलाल यादव, कोषाध्यक्ष अर्जुन मोदी, उपकोषाध्यक्ष भूनेश्वर राम, जनार्दन राय, मंटू शर्मा, शशिभूषण सिंह, ब्रह्म्देव राम, गणपत राउत, सुनील सिंह, किशोरी राय, हरि यादव, जयप्रकाश राय, प्रधान पुजारी रामलाल राय, रमण पाण्डेय, दिनेश्वर वर्मा, अनिल कुमार राय, खिरोधर यादव समेत अन्य.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola