पुल से नीचे गिरी बोलेरो एक ही परिवार के 10 लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2017 8:42 AM
विज्ञापन
बगोदर : बगोदर-सरिया रोड पर कोनार नहर कॉलोनी के पास मंगलवार रात एक बोलेरो पुल से 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी,जिसमें 10 लोग घायल हो गये. घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गयी. शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. घायल लोग एक ही परिवार के हैं. ये […]
विज्ञापन
बगोदर : बगोदर-सरिया रोड पर कोनार नहर कॉलोनी के पास मंगलवार रात एक बोलेरो पुल से 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी,जिसमें 10 लोग घायल हो गये. घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गयी. शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. घायल लोग एक ही परिवार के हैं. ये सभी धनबाद जिला के महुदा से शादी समारोह में भाग लेकर गिरिडीह के राजधनवार लौट रहे थे. घयलों में गिरि विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, स्वाति रानी, लालमोहन विश्कर्मा समेत अन्य शामिल हैं. सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों के इलाज के बाद उन्हें राजधनवार ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










