बाबा साहब को किया गया याद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2017 8:47 AM

विज्ञापन

गिरिडीह. सदर प्रखंड के महेशलुंडी पंचायत भवन में शुक्रवार को डीजी धन मेला का सीधा प्रसारण किया गया. इस दौरान बाबा साहब की जयंती भी मनायी गयी. मुखिया हरगौरी साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का आरंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. इस दौरान डीजी धन मेला का सीधा प्रसारण […]

विज्ञापन
गिरिडीह. सदर प्रखंड के महेशलुंडी पंचायत भवन में शुक्रवार को डीजी धन मेला का सीधा प्रसारण किया गया. इस दौरान बाबा साहब की जयंती भी मनायी गयी. मुखिया हरगौरी साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का आरंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. इस दौरान डीजी धन मेला का सीधा प्रसारण व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद‍्बोधन भी लोगों ने देखा.
प्रसारण देखने के बाद पंचायत भवन में ही डाॅ भीमराव अांबेडक की जीवनी, उपलब्धियों तथा भारत गणराज्य के संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गयी. मौके पर मुखिया श्री साहू के साथ-साथ पंचायत सचिव गणेश पासवान, जलसहिया पूर्णिमा देवी, सुनीता देवी, वार्ड सदस्य पूनम देवी, कौशल्या देवी, रेखा कुमारी, रोमा देवी, उर्मिला देवी, निर्मला देवी, रिंकी कुमारी, रतना देवी, सुनीता देवी, बबिता देवी, दीनानाथ रजक, राजू साव, रोहित सिन्हा, पिंटू ठाकुर आदि मौजूद थे. इधर महेशलुंडी के अलावा प्रखंड के कई पंचायतों में भी डीजी धन मेला का सीधा प्रसारण लोगों ने देखा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola