बेटी को दिया जहर, पकड़ाने पर मां ने प्रेमी संग की जान देने की कोशिश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2017 6:10 AM

विज्ञापन

बच्ची के साथ प्रेमी की भी हुई मौत धनवार थाना अंतर्गत रूपुटोला का मामला बाहर काम करता है महिला का पति करतूत के कारण सास-ससुर ने भी महिला को कर दिया था अलग राजधनवार : अवैध संबंध में एक मां ने अपनी ममता को ही मार दिया. यह हृदय विदारक घटना राजधवार प्रखंड में घटी […]

विज्ञापन
बच्ची के साथ प्रेमी की भी हुई मौत
धनवार थाना अंतर्गत रूपुटोला का मामला
बाहर काम करता है महिला का पति
करतूत के कारण सास-ससुर ने भी महिला को कर दिया था अलग
राजधनवार : अवैध संबंध में एक मां ने अपनी ममता को ही मार दिया. यह हृदय विदारक घटना राजधवार प्रखंड में घटी है. धनवार थाना अंतर्गत रूपुटोला स्थित रेलवे पुल में मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही चार वर्षीय बेटी को जहर पिला दिया. जब मामला पकड़ा गया तो प्रेमी-प्रेमिका ने भी जहर खा लिया. घटना में बेटी और प्रेमी की मौत हो गयी, वहीं महिला अस्पताल में भरती है. बताया जाता है कि महिला का पति बाहर काम करता है.
इसी बीच उसका प्रेम-प्रसंग गांव के ही एक युवक के साथ हो गया. दोनों की हरकत से महिला के सास-ससुर भी परेशान थे. वहीं ग्रामीणों को आशंका थी कि प्रेमी युगल बच्ची को मार सकता है. शुक्रवार दोपहर को प्रेमी सुनील दास महिला के घर पहुंचा और दोनों बच्ची को साथ लेकर रेलवे पुल पर पहुंचे. वहां दोनाें ने बच्ची को जहर पिला दिया. किसी अनहोनी की आशंका को ले ग्रामीण भी दोनों के पीछे-पीछे चल रहे थे.
रेलवे पुल के पास दोनों ने जैसे ही बच्ची को जहर पिलाया, ग्रामीण वहां पहुंच गये. लोगों ने प्रेमी युगल को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन लोकलाज और मारपीट के भय से दोनों ने भी जहर खा लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए तीनों को धनवार रेफरल हॉस्पिटल लाया, जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि प्रेमी-प्रेमिका को रांची रेफर कर दिया गया. हालांकि ग्रामीण बता रहे हैं कि रांची ले जाने के क्रम में सुनील दास की मौत हो गयी है. थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बच्ची और महिला के प्रेमी सुनील दास की मौत की पुष्टि की है.
ग्रामीण रख रहे थे नजर
15 दिन पूर्व महिला के सास-ससुर ने बहू को उसके प्रेमी के साथ अापत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इसके बाद सास-ससुर ने उसे अलग कर दिया. इस दौरान गांव में पंचायती भी हुई. पंचायत में यह तय किया गया कि या तो दोनों शादी कर लें या इस तरह की हरकत बंद करें. इसके बावजूद महिला और उसका प्रेमी बाज नहीं आये. हालांकि, दोनों की गतिविधि पर ग्रामीण नजर रखे हुए थे.
प्रेम प्रसंग में आत्महत्या : थानेदार
थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. घटनास्थल से जहर की शीशी भी बरामद हुई है. जांच-पड़ताल की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola