पांच साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2017 8:00 AM

विज्ञापन

आरोपी पीड़िता का है रिश्तेदार किया गया मामला दर्ज घटना मुफस्सिल थाना इलाके के चुंगलो गांव की गिरिडीह. पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप उसके ही नाबालिग चचेरे भाई पर लगा है. घटना मुफस्सिल थाना इलाके के चुंगलो गांव की है. शुक्रवार की शाम को बच्ची को लेकर […]

विज्ञापन
आरोपी पीड़िता का है रिश्तेदार किया गया मामला दर्ज
घटना मुफस्सिल थाना इलाके के चुंगलो गांव की
गिरिडीह. पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप उसके ही नाबालिग चचेरे भाई पर लगा है. घटना मुफस्सिल थाना इलाके के चुंगलो गांव की है. शुक्रवार की शाम को बच्ची को लेकर उसकी मां थाना पहुंची और मामले की जानकारी थाना प्रभारी आरएन चौधरी को दी.
इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी. महिला ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे उसकी पांच वर्षीय बेटी अरहर खाने के लिए घर के बगल स्थित खेत में गयी थी. आधा घंटा के बाद उसकी बेटी रोते हुए लौटी और संवेदनशील अंग में दर्द होने की बात बतायी. बेटी ने बताया कि गोतिया के चचेरे भाई ने उसके साथ गलत हरकत की है . महिला ने इसकी जानकारी अपने घरवालों को दी और आरोपी को खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग चुका था. आरोपी की उम्र करीब 12 वर्ष होगी. इधर बताया जाता है कि घटना के बाद इस मामले को गांव में ही सलटाने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्ची की मां न्याय के लिए पुलिस की शरण में पहुंची.
बच्ची का वस्त्र पुलिस ने किया जब्त
थाना पहुंची महिला ने पुलिस को अपनी बेटी के वस्त्र को भी दिखाया, जिसमें खून का धब्बा लगा हुआ था. महिला पुलिसकर्मी के सामने पुलिस ने बच्ची के वस्त्र को जब्त कर लिया और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
मामला दर्ज, जांच शुरू : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने बताया कि पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आवेदन मिला है. इस मामले में आरोपी भी नाबालिग है और बच्ची का रिश्तेदार भी लगता है. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. वरीय पदाधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दी गयी है. बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद पूरे मामले पर स्पष्ट कहा जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola