पोस्टर चिपका भाजपा नेता को हत्या की धमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2017 8:38 AM
विज्ञापन
पोस्टर में लिखा है भाकपा माओवादी है, शरारती तत्वों की करतूत मान रही पुलिस तिसरी : तिसरी प्रखंड के खिजुरी में बुधवार रात पोस्टरबाजी कर भाजपा नेता सह 20 सूत्री के प्रखंड सदस्य उपेंद्र साव को जान मारने की धमकी दी गयी है. पोस्टर खिजुरी चौक की एक गुमटी, खिजुरी एसबीआइ की दीवार, सड़क किनारे […]
विज्ञापन
पोस्टर में लिखा है भाकपा माओवादी है, शरारती तत्वों की करतूत मान रही पुलिस
तिसरी : तिसरी प्रखंड के खिजुरी में बुधवार रात पोस्टरबाजी कर भाजपा नेता सह 20 सूत्री के प्रखंड सदस्य उपेंद्र साव को जान मारने की धमकी दी गयी है. पोस्टर खिजुरी चौक की एक गुमटी, खिजुरी एसबीआइ की दीवार, सड़क किनारे लगे बोर्ड समेत चार स्थानों पर चिपकाया गया था.
लाल स्याही से लिखे पोस्टर में भाकपा माओवादी लिखा हुआ है, जिससे लोग दहशत में हैं. हालांकि तिसरी पुलिस इसे शरारती तत्वों की करतूत बता रही है. पोस्टर को उखाड़ लिया है.
इधर उपेंद्र साव ने कहा कि गुरुवार की सुबह उन्हें पोस्टरबाजी की जानकारी मिली. पोस्टर देखने के बाद उनकी पत्नी ने बताया कि बुधवार की रात एक से दो बजे के बीच किसी ने घर के दरवाजा को खटखटाया था, लेकिन उसने न तो दरवाजा खोला और न ही किसी को जानकारी दी. कहा कि इस पोस्टरबाजी से परिजन दहशत हैं. इधर थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने कहा कि प्रथम दृष्टया पोस्टरबाजी शरारती तत्वों की करतूत लग रही है, फिर भी इस पर नजर रखी जा रही है और गश्त तेज कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










