सरिया : अगलगी में एक लाख की संपत्ति राख

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2017 8:52 AM

विज्ञापन

सरिया : डांक बंगला रोड सरिया के समीप चंद्रमारनी गांव में एक मकान में सोमवार की देर रात आग लग जाने से नकदी समेत एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी़ भुक्तभोगी गोमो निवासी सरफराज अहमद ने बताया कि वह सब्जी बेचकर गुजारा करता है़ वह चंद्रमारनी में किराये के मकान में सपरिवार […]

विज्ञापन

सरिया : डांक बंगला रोड सरिया के समीप चंद्रमारनी गांव में एक मकान में सोमवार की देर रात आग लग जाने से नकदी समेत एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी़ भुक्तभोगी गोमो निवासी सरफराज अहमद ने बताया कि वह सब्जी बेचकर गुजारा करता है़ वह चंद्रमारनी में किराये के मकान में सपरिवार रहता है.रात को 10 से 11 के बीच किसी ने मकान में आग की लपटें देख उसने हो-हल्ला करना शुरू किया़ इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गये. वहीं आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया़ तब-तक घर में रखे 10 हजार रुपये नकद, सामान व आवश्यक कागजात जल गये़ सूचना मिलते ही सरिया पुलिस घटनास्थल पहुंची. आपदा राहत के अंचलाधिकारी को आवेदन दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola