उन्नत खेती से किसानों का भला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2017 4:12 AM
विज्ञापन
किसानी. प्रखंड परिसर में जिलास्तरीय कृषि मेला का आयोजन, बोले विधायक नागेंद्र महतो किसानी के विकास से ही समाज का विकास और अंतत: इसी पर देश का विकास निर्भर करेगा. इसकी अहमियत समझते हुए कृषकों के स्वावलंबन को सरकार ने कई कार्यक्रम संचालित कर रखे हैं. इसी आलोक में बगोदर प्रखंड मुख्यालय में रविवार को […]
विज्ञापन
किसानी. प्रखंड परिसर में जिलास्तरीय कृषि मेला का आयोजन, बोले विधायक नागेंद्र महतो
किसानी के विकास से ही समाज का विकास और अंतत: इसी पर देश का विकास निर्भर करेगा. इसकी अहमियत समझते हुए कृषकों के स्वावलंबन को सरकार ने कई कार्यक्रम संचालित कर रखे हैं. इसी आलोक में बगोदर प्रखंड मुख्यालय में रविवार को जिलास्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी आयोजित की गयी.
बगोदर : बगोदर प्रखंड मुख्यालय में रविवार को जिलास्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया़ इसका उद्घाटन बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने किया़ मौके पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि उन्नत कृषि के लिए सरकार किसानों को कई तकनीकों से जोड़ रही है़ किसान इन विधियों को अपना कर अपनी खेती को और भी उन्नत कर सकते है़ं जरूरत है इसे लेकर जागरूक होने की़
इनकी थी मौजूदगी : कार्यक्रम में बगोदर विधायक के अलावे जिप अध्यक्ष राकेश महतो, कृषि पदाधिकारी मन मसीह मिंज, बीटीएम राजेश कुमार, ब्रजेश कुमार, प्रेम पासवान, जिला कृषि पदाधिकारी बृजेश्वर द्विवेदी, जिप सदस्य पूनम महतो, प्रखंड प्रमुख मुश्ताक अंसारी, परमेश्वर महतो, राजू सिंह, वनवासी विकास आश्रम के सचिव सुरेश कुमार शक्ति, सुरेश स्वर्णकार, अडवारा मुखिया लालजीत मरांडी समेत अन्य लोग उपस्थित थे़
उत्पाद के लिए कृषक सम्मानित
मौके पर किसानों को जैविक खेती की जानकारी भी दी गयी़ वनवासी विकास आश्रम बगोदर ने जैविक खेती करने वाले किसान चंदेशर हेंब्रम को दवा छिड़कने का उपकरण भी दिया. गांवों से आये किसानों द्वारा सब्जी की अपनी खेती के उत्पादों की लगायी गयी प्रदर्शनी मेला के आकर्षण का केंद्र थी. महिला किसान अंबिया देवी ने जैविक खेती के जरिये उपजाये कोहड़ा लोगों का ध्यान खीच रहा था. प्रखंड के जमुनिया की कृषक महिला फुलिया देवी को कोहड़ा की उपज के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










