सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2016 8:43 AM
विज्ञापन
बिरनी/बेंगाबाद : बरहमसिया-कोवाड़ मुख्य मार्ग पर तुलाडीह प्रज्ञा मेडिकल स्टोर के पास गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे हुई सड़क दुर्घटना में धनबाद के गोविंदपुर बितिया निवासी मो शाहिद की मौत हो गयी, वहीं मटकुरिया निवासी प्रशांत कुमार घायल हो गया. बताया जाता है कि प्रशांत व मो शाहिद इप्सन के सर्विस सेंटर में […]
विज्ञापन
बिरनी/बेंगाबाद : बरहमसिया-कोवाड़ मुख्य मार्ग पर तुलाडीह प्रज्ञा मेडिकल स्टोर के पास गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे हुई सड़क दुर्घटना में धनबाद के गोविंदपुर बितिया निवासी मो शाहिद की मौत हो गयी, वहीं मटकुरिया निवासी प्रशांत कुमार घायल हो गया. बताया जाता है कि प्रशांत व मो शाहिद इप्सन के सर्विस सेंटर में काम करते हैं. काम के सिलसिले में ही दोनों बाइक (जेएच 10 एआर 6162) से सरिया गये हुए थे. गुरुवार को दोनों गिरिडीह लौट रहे थे. इसी क्रम में तुलाडीह के पास बाइक में कम लाइट होने के कारण एक बैलगाड़ी से उनकी बाइक टकरा गयी. घटना में बैल का सिंग मो शाहिद के सीने में घुस गया और सिंग टूट कर सीने में फंस गया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
साथ ही प्रशांत कुमार घायल हो गया. घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी नवल किशोर प्रसाद शव को कब्जे में लेकर थाना ले आये और घायल प्रशांत को इलाज के लिए बिरनी सीएचसी में भर्ती कराया. घटना की खबर मिलते ही मृत युवक के परिजन थाना पहुंचे और मामले की जानकारी ली. शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया.
थाना प्रभारी नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है. इधर, बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग के सोनबाद के पास शुक्रवार की सुबह हाइवा और 407 वाहन की टक्कर में दोनों वाहनों के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही बेंगाबाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती करा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










