पॉल्ट्री फार्म में आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का विरोध

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2016 7:47 AM

विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया केंद्र का घेराव, तालाबंदी की चेतावनी दी गिरिडीह : सदर प्रखंड के लेदा में गुरुवार को ग्रामीणों ने पॉल्ट्री फार्म में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का घेराव किया. ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम पंचायत लेदा के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या एक का नया भवन दो वर्ष पूर्व ही हरिजन टोला लेदा में […]

विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया केंद्र का घेराव, तालाबंदी की चेतावनी दी
गिरिडीह : सदर प्रखंड के लेदा में गुरुवार को ग्रामीणों ने पॉल्ट्री फार्म में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का घेराव किया. ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम पंचायत लेदा के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या एक का नया भवन दो वर्ष पूर्व ही हरिजन टोला लेदा में बन चुका है. इसके बावजूद केंद्र का संचालन एक पॉल्ट्री फार्म के भवन में किया जा रहा है. ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे राजेश कुमार दास ने बताया कि केंद्र की सेविका मनमानी कर रही है.
हरिजन टोला के महिलाओं व बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. सूचना पाकर स्थानीय मुखिया व पंचायत सेवक नुनूलाल रविदास पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाया. पंचायत सेवक ने सहायिका से बात की. सहायिका ने बताया कि सेविका की तबियत खराब है. वह रांची में इलाजरत है.
पंचायत सेवक ने कहा कि भवन रहते किराये के मकान में केंद्र चलाने की रिपोर्ट बीडीओ को दी जायेगी. मौके पर काली प्रसाद दास, राजेंद्र दास, चेतलाल दास, रामधनी तुरी, पुरन तुरी, राजेश तुरी, छोटन तुरी, सावित्री देवी, हेमंती देवी, उर्मिला देवी, प्रयाग ठाकुर, सरयू ठाकुर, मुकेश गुप्ता, दिलीप राणा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola