खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी हुई तो कार्रवाई : डीसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2016 7:20 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने कहा कि पीडीएस के तहत किये जाने वाले खाद्यान्न वितरण में अनियमितता हुई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. कार्डधारियों का खाद्यान्न सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक महीने में दो दिन 15 व 25 तारीख को चावल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है. इस दिन अनुमंडल […]
विज्ञापन
गिरिडीह : उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने कहा कि पीडीएस के तहत किये जाने वाले खाद्यान्न वितरण में अनियमितता हुई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. कार्डधारियों का खाद्यान्न सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक महीने में दो दिन 15 व 25 तारीख को चावल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है. इस दिन अनुमंडल व प्रखंड के सभी अधिकारी खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की जांच करेंगे. श्री सिंह ने कहा कि आज 15 फरवरी को चावल दिवस के रूप में मनाया गया. इस दौरान लगभग 4 सौ अधिकारियों ने 450 दुकानों की जांच की है.
अधिकारियों का प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद पूरे वितरण व्यवस्था का अध्ययन किया जायेगा और इसमें जिन लोगों के खिलाफ अनियमितता बरते जाने की रिपोर्ट प्राप्त होगी,उपर सख्त कार्रवाई की जायेगी. डीसी ने कहा कि कार्डधारियों द्वारा निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न देने, कई कार्डधारियों द्वारा अनाज नहीं मिलने की शिकायतें लगातार मिल रही थी. इन शिकायतों को दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है. उन्होंने कार्डधारियों से भी अपील की कि चावल दिवस के दिन वे पीडीएस दुकान में पहुंचकर चावल प्राप्त करें. इसके अलावे आम दिनों में भी पीडीएस दुकानें खुली रहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










