फरार युवती बनारस से बरामद, प्रेमी गया जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2016 7:19 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : गत 31 जनवरी की रात को नगर थाना इलाके के कोलडीहा से प्रेमी संग फरार हुई युवती को नगर पुलिस ने रविवार की रात को बरामद कर लिया है. इस मामले में प्रेमी कोलडीहा निवासी शाहनवाज उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है़ वहीं युवती का बयान कोर्ट में दर्ज […]
विज्ञापन
गिरिडीह : गत 31 जनवरी की रात को नगर थाना इलाके के कोलडीहा से प्रेमी संग फरार हुई युवती को नगर पुलिस ने रविवार की रात को बरामद कर लिया है. इस मामले में प्रेमी कोलडीहा निवासी शाहनवाज उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है़ वहीं युवती का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है.
नगर थाना के एएसआइ आरएस चौधरी ने बताया कि युवती के पिता ने पिछले दिनों अपनी बेटी को भगाने का आरोप कोलडीहा के मो़ शहनवाज पर लगाया था. इसके बाद पुलिस युवती की तलाश कर रही थी. इसी बीच थाना प्रभारी राजीव कुमार को सूचना मिली की युवती व युवक बनारस पहुंच गये हैं. इसी सूचना पर शनिवार को ही वे अपने साथ दो महिला सिपाही को लेकर बनारस पहुंचे और कैंट रेलवे स्टेशन के समीप से युवती को बरामद कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










