गिरिडीह : प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही भीड़ को ट्रेलर ने रौंदा, 10 की मौत, 7 घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2016 7:37 PM

विज्ञापन

II बगोदर से रामानंद सिंह II गिरिडीह : बगोदर स्थित जीटी रोड पर सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 7 लोगों के घायल होने की खबर है. संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार अनियंत्रित ट्रेलर ने सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही भीड़ को रौंद दिया. इस दुर्घटना में 10 […]

विज्ञापन

II बगोदर से रामानंद सिंह II

गिरिडीह : बगोदर स्थित जीटी रोड पर सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 7 लोगों के घायल होने की खबर है. संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार अनियंत्रित ट्रेलर ने सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही भीड़ को रौंद दिया. इस दुर्घटना में 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को धनबाद व रांची रेफर कर दिया गया है.

दुर्घटना शाम 6.15 बजे उस समय हुई जब बगोदर के गैड़ा स्थित संतुर्की प्राथमिक विद्यालय के बच्चे व ग्रामीण सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे. इस दौरान अनियंत्रित ट्रेलर ने प्रोसेशन व मूर्ति ले जा रही मैजिक गाड़ी को धक्का मार दिया. अनियंत्रित ट्रेलर ने दो दुकानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

मृतकों में 4 शवों की शिनाख्त हो चुकी है. इस बीच ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे -2 को जाम कर दिया है. जैन पेट्रोल पंप के पास हुई दुर्घटना से इलाके में मातम का माहौल पसर गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola