शहर की सुरक्षा में दो पीसीआर वैन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2016 8:50 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : गिरिडीह शहर और उसके आसपास के इलाके की सुरक्षा के लिए विभाग की ओर से जिले की पुलिस को पीसीआर वैन उपलब्ध कराया है. शुक्रवार की सुबह दो पीसीआर वैन रांची से गिरिडीह पहुंचे. यह वैन शहर में किसी भी तरह की घटना या अप्रिय सूचना मिलने पर 10 मिनट में मौके पर […]

विज्ञापन
गिरिडीह : गिरिडीह शहर और उसके आसपास के इलाके की सुरक्षा के लिए विभाग की ओर से जिले की पुलिस को पीसीआर वैन उपलब्ध कराया है. शुक्रवार की सुबह दो पीसीआर वैन रांची से गिरिडीह पहुंचे. यह वैन शहर में किसी भी तरह की घटना या अप्रिय सूचना मिलने पर 10 मिनट में मौके पर पहुंचेगा. वैन में युवा पुलिस के अलावा महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात करने की योजना है. अभी दोनों वैन को पुलिस लाइन में रखा गया है. शहर व आसपास के इलाके की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसपी अखिलेश बी वारियर के निर्देश पर योजना तैयार की गयी है. इसी योजना के तहत पीसीआर वैन का उपयोग किया जायेगा.
हाई स्पीड है वैन : पीसीआर वैन हाई स्पीड वाहन है. घटना या दुर्घटना के बाद यदि वाहन को लेकर चालक या अपराधी भागने का प्रयास करता है तो इससे पीछा कर उसे आसानी से पकड़ा जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola