आग से महिला झुलसी ससुरालवालों पर आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2016 8:49 AM
गिरिडीह : पाठकहीर गांव निवासी मधु देवी (पति होरिल कुमार) गुरुवार की रात को आग से झुलस गयी. शुक्रवार को उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. उसके पिता मनोज मारिक ने पति होरिल समेत ससुर-सास पर जलाने का आरोप लगाते हुए मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि गुरुवार […]
गिरिडीह : पाठकहीर गांव निवासी मधु देवी (पति होरिल कुमार) गुरुवार की रात को आग से झुलस गयी. शुक्रवार को उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. उसके पिता मनोज मारिक ने पति होरिल समेत ससुर-सास पर जलाने का आरोप लगाते हुए मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है.
आवेदन में कहा है कि गुरुवार की रात को उनकी बेटी जलाकर मारने का प्रयास किया गया. रात को घटना घटी और सुबह सात बजे उन्हें मामले की जानकारी उसे दी गयी. मनोज का कहना है कि इससे पहले भी मधु को प्रताड़ित किया जाता था. वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदन मिला है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










