तीन दिन से लौटा रहा अस्पताल, फूटा आक्रोश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2016 8:06 AM
विज्ञापन
हंगामा. सदर अस्पताल बंध्याकरण कराने पहुंची महिलाओं ने प्रबंधन पर लगाये आरोप गिरिडीह : सदर अस्पताल में गुरुवार को उन महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया, जिनका तीन दिन बाद भी बंध्याकरण नहीं हो पाया. उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया. बेंगाबाद प्रखंड के गेनरो से आयी सबिया देवी, सदर प्रखंड की अलगुंदा निवासी […]
विज्ञापन
हंगामा. सदर अस्पताल बंध्याकरण कराने पहुंची महिलाओं ने प्रबंधन पर लगाये आरोप
गिरिडीह : सदर अस्पताल में गुरुवार को उन महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया, जिनका तीन दिन बाद भी बंध्याकरण नहीं हो पाया. उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया. बेंगाबाद प्रखंड के गेनरो से आयी सबिया देवी, सदर प्रखंड की अलगुंदा निवासी सुलेखा खातून व मटरूखा निवासी कलमी देवी का कहना था कि उन्होंने तीन दिन पहले ही बंध्याकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.
उन्हें अस्पताल से रोज लाैटा दिया जा रहा है. गुरुवार को भी उनका बंध्याकरण नहीं हो पाया. इधर अस्पताल के कर्मचारी कारण भी नहीं बता रहे हैं. हंगामा के कारण काफी देर तक ऑपरेशन बाधित भी रहा. महिलाओं ने अस्पताल प्रबंधन पर यह भी आरोप लगाया कि कुछ महिलाओं ने गुरुवार को ऑपरेशन के लिए निबंधन कराया और उनका ऑपरेशन भी आज ही कर दिया गया.
अस्पताल की लचर व्यवस्था पर सवाल: काफी संख्या में महिलाओं ने अस्पताल की लचर व्यवस्था पर भी सवाल उठाया. कहा कि बिजली गुल हो जाने पर इमरजेंसी लाइट की भी व्यवस्था नहीं की गयी है.
इस कारण ऑपरेशन करा चुकी महिलाओं को रात में काफी परेशानी होती है. सुबह और शाम दो घंटे बिजली कटती है. सुमा देवी, मीणा देवी, पार्वती देवी का कहना है कि बिजली गुल हो जाने के बाद वार्ड को कैंडल के भरोसे छोड़ दिया जाता है.
हंगामा के कारण हुई परेशानी: इधर निबंधन कर रहे स्वास्थय कर्मी सुधीर कुमार मंडल का कहना है कि बुधवार को 43 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया था. लेकिन हंगामा के कारण ऑपरेशन में परेशानी हुई है. इससे काम बाधित भी हुआ है. हंगामा की सूचना मिलने पर डॉ बीएन झा पहुंचे और महिलाओं से बातचीत की और उन्हें शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










