ePaper

रोटरी गिरिडीह का 67वां पदस्थापना समारोह मना

Updated at : 21 Jul 2024 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
रोटरी गिरिडीह का 67वां पदस्थापना समारोह मना

रोटरी गिरिडीह का 67वां पदस्थापना समारोह उत्सव उपवन रिसॉर्ट में रविवार को मनाया गया. मुख्य अतिथि विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व पूर्व रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर कमल सांघवी तथा विशिष्ट अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर देवेंद्र सिंह व उप जिलापाल संतोष अग्रवाल उपस्थित थे.

विज्ञापन

गिरिडीह.

रोटरी गिरिडीह का 67वां पदस्थापना समारोह उत्सव उपवन रिसॉर्ट में रविवार को मनाया गया. मुख्य अतिथि विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व पूर्व रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर कमल सांघवी तथा विशिष्ट अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर देवेंद्र सिंह व उप जिलापाल संतोष अग्रवाल उपस्थित थे. समारोह की शुरुआत गणेश वंदना से की गई. इसके बाद रोटरी गिरिडीह के निवर्तमान अध्यक्ष मनीष तर्वे के नेतृत्व में पिछले वर्ष किये गये कार्यों ब्योरा निवर्तमान सचिव आशीष तर्वे ने प्रस्तुत किया गया. इसके बाद पिछले वर्ष रोटरी गिरिडीह के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया. रोटरी सत्र 2024-25 के नये अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला व सचिव मयंक राजगढ़िया को मुख्य अतिथि ने पदभार ग्रहण कराया. रवि चूड़ीवाला ने कहा कि रोटरी गिरिडीह आगामी वर्ष में होने वाले कार्यों की रूपरेखा तय किया है. मुख्य अतिथि कमल सांघवी ने रोटरी गिरिडीह के कार्यों की सराहना की. समारोह में निवर्तमान जिलापाल शिव प्रकाश बगड़िया, सुरेश जालान, राजेंद्र बगड़िया, प्रमोद अग्रवाल, गुणवंत सिंह मोंगिया, विजय सिंह, प्रकाश सहाय, लक्खी गौरीसरिया, शंभु जैन, राजकुमार राज, राजेश जालान, गुरप्रीत सिंह, पीयूष मुसद्दी, अमित गुप्ता, नरेंद्र सिंह, मनीष बर्णवाल, राजन जैन, अमित अग्रवाल, अभिषेक जैन, नवीन सेठी, चरणजीत सिंह, अजय जैन, सारंग केडिया, प्रशांत बगड़िया, दिलीप जैन, डॉ विनय गुप्ता, डॉ तारकनाथ देव सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola