पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मार हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दीपावली की रात को घटना को अंजाम दिया, आरोपी फरार गिरिडीह : नगर थाना इलाके के हटिया परिसर में स्थित कुएं के पास बुधवार की रात चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी. हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है. मृतक थाना क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ला निवासी अकरम कुरैशी उर्फ लाडला […]
विज्ञापन
दीपावली की रात को घटना को अंजाम दिया, आरोपी फरार
गिरिडीह : नगर थाना इलाके के हटिया परिसर में स्थित कुएं के पास बुधवार की रात चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी. हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है. मृतक थाना क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ला निवासी अकरम कुरैशी उर्फ लाडला (पिता मो. सलाम कुरैशी) है. अकरम की पत्नी बुलबुल ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात लगभग 10 बजे उसका पति अकरम खाना खाने के बाद घर से यह कह कर निकला था कि वह थोड़ी देर में लौट आयेगा.
रात लगभग 1.45 बजे कोलडीहा के एक युवक ने आकर खबर दी कि कुरैशी मुहल्ला के विक्की कुरैशी ने अपने साथी के साथ मिलकर अकरम पर चाकू से हमला कर दिया है. अकरम बुरी तरह घायल है. इसके बाद वह परिजनों के साथ घटनास्थल पहुंची तो देखा की उसके पति के सिर व गले के पास चाकू से हमला किया गया है. अकरम को लेकर वह सदर अस्पताल पहुंची जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
इधर बताया जाता है कि बुधवार की रात हटिया के समीप जुआ अड्डा का भी संचालन हो रहा था. जुआ अड्डा के पास ही दोनों के बीच विवाद हुआ था. इस संदर्भ में नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि पुरानी रंजिश में अकरम की हत्या कर दी गयी है. इस मामले में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के बाद छापामारी की गयी. हालांकि आरोपी फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










