12 पिकअप वैन में लदा 60 मवेशी जब्त, जांच में जुटी पुलिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सोमवार की सुबह नवडीहा ओपी क्षेत्र के बघैडीह-गरडीह के पास नवडीहा ओपी पुलिस ने 12 पिकअप वैन में लगे 60 मवेशी जब्त किया.
विज्ञापन
सियाटांड़.
सोमवार की सुबह नवडीहा ओपी क्षेत्र के बघैडीह-गरडीह के पास नवडीहा ओपी पुलिस ने 12 पिकअप वैन में लगे 60 मवेशी जब्त किया. इसमें 36 गाय व 24 भैंस हैं. पशु तस्कर एक-एक वैन में 7-8 पशुओं को लोड कर जा रहे थे. पकड़े गये सभी पशुओं को नवडीहा ओपी परिसर में रखा गया है. पशु चिकित्सक ने पशुओं की स्वास्थ्य जांच की. बताया जाता है कि पशुओं को छपरा बिहार से धनबाद ले जाया जा रहा था. इधर व्यापारियों का कहना है कि वे लोग दुधारू पशुओं को कागजात के साथ ले जा रहे थे. इधर, नवडीहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. खबर लिखे जाने तक सभी पशुओं को नवडीहा ओपी परिसर में ही रखा गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










