???? ???????? ??? ?? ?? ???, ?? ????
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायलसंवाददाता, खरसावां . सरायकेला- खरसावां मुख्य मार्ग में बुरूडीह रेलवे फाटक के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिस कारण बाइक चला रहे हिमांशु खंडाईत (40) की मौत हो गयी है. जबकि बाइक के पीछे बैठे ओड़िशा के गोविंदपुर गांव निवासी रामचंद्र नायक (55) घायल हो गये हैै. मृतक […]
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायलसंवाददाता, खरसावां . सरायकेला- खरसावां मुख्य मार्ग में बुरूडीह रेलवे फाटक के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिस कारण बाइक चला रहे हिमांशु खंडाईत (40) की मौत हो गयी है. जबकि बाइक के पीछे बैठे ओड़िशा के गोविंदपुर गांव निवासी रामचंद्र नायक (55) घायल हो गये हैै. मृतक हिमांशु खंडाईत घायल हुए व्यक्ति रामचंद्र नायक का दामाद था. इस सड़क दुर्घटना में ससुर के सामने ही दामाद की मौत हो गयी. घटना गुरुवार लगभग चार बजे के आसपास की है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों ससुर दामाद खरसावां साप्ताहिक हाट से सामान लेकर सरायकेला के मनुगांव लौट रहे थे. इस दौरान बुरुडीह रेलवे फाटक से पहले जूपिटर सीमेंट कंपनी के समीप अनियंत्रित हो कर बाइक (जेएच05एबी/5332) पेड़ से टकरा गयी. इस दुर्घटना में बाइक चला रहे सरायकेला के नुवागांव निवासी हिमांशु खंडाईत की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक के पीछे बैठे ससुर रामचंद्र नायक घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










