1465 ???????????? ?? ??? ???? ?????

Updated:
विज्ञापन

1465 प्रत्याशियों के बीच बंटा सिंबल गिरिडीह. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में हो रहे चुनाव के मद्देनजर जिला परिषद, पंचायत समिति, मुखिया व वार्ड सदस्य के कुल 1665 प्रत्याशियों के बीच सिंबल का वितरण कर दिया गया है. जिला परिषद में 101, पंचायत समिति पद के लिए गिरिडीह प्रखंड से 216, गांडेय प्रखंड […]

विज्ञापन

1465 प्रत्याशियों के बीच बंटा सिंबल गिरिडीह. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में हो रहे चुनाव के मद्देनजर जिला परिषद, पंचायत समिति, मुखिया व वार्ड सदस्य के कुल 1665 प्रत्याशियों के बीच सिंबल का वितरण कर दिया गया है. जिला परिषद में 101, पंचायत समिति पद के लिए गिरिडीह प्रखंड से 216, गांडेय प्रखंड से 162, मुखिया पद के लिए गिरिडीह प्रखंड से 218 व वार्ड सदस्य पद के लिए गिरिडीह प्रखंड से 768 उम्मीदवारों के बीच सिंबल का वितरण किया गया. जिप सदस्य को सेंबल जहां निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रवींद्र कुमार सिंह ने दिया. वहीं गिरिडीह व गांडेय प्रखंड के पंचायत समिति के प्रत्याशियों का चिह्न निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ नमिता कुमारी ने प्रदान किया. मौके पर प्रधान लिपिक नरेश चंद्र राम, विभागीय कर्मी अशोक सिंह नयन, बबन कुमार, नगमा जरीन, प्रियंका कुमारी, बालेश्वर पाठक, मो रसीद आलम मौजूद थे. इधर गिरिडीह प्रखंड में मुखिया व वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों के बीच चिह्न का वितरण प्रखंड कार्यालय परिसर में निर्वाची पदाधिकारी ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola