????: ????? ?? 87, ????? ? ????? ?? 238 ????????

Updated:
विज्ञापन

पंसस: तिसरी से 87, गावां व देवरी से 238 नोमिनेशनराजधनवार. दूसरे चरण के अंतिम दिन गुरुवार को देवरी से 17 महिलाओं सहित 30, गावां से 9 महिला सहित 16 और तिसरी से 5 महिला सहित 7, कुल 53 पंसस पद के अभ्यर्थियों ने खोरीमहुआ एसडीएम रविशंकर विद्यार्थी को निरीक्षण भवन धनवार में अपना नामांकन परचा […]

विज्ञापन

पंसस: तिसरी से 87, गावां व देवरी से 238 नोमिनेशनराजधनवार. दूसरे चरण के अंतिम दिन गुरुवार को देवरी से 17 महिलाओं सहित 30, गावां से 9 महिला सहित 16 और तिसरी से 5 महिला सहित 7, कुल 53 पंसस पद के अभ्यर्थियों ने खोरीमहुआ एसडीएम रविशंकर विद्यार्थी को निरीक्षण भवन धनवार में अपना नामांकन परचा सौंपा. इसके साथ ही देवरी से पंसस अभ्यर्थियों की संख्या 238, गावां से 105 तथा तिसरी से 87 हो गयी. तिसरी प्रखंड के पंसस निर्वाचन क्षेत्रों से 34 पुरुष अभ्यर्थियों के मुकाबले दो-तिहाई से भी अधिक 53 महिला अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया है. नामांकन कराने वालों में देवरी प्रखंड की शीला देवी, पूजा देवी, मो सरफराज, मंजूर अंसारी, तिसरी से सीता देवी, भगवान दास, रानी गुप्ता, फूलमती बास्के, शांति देवी, गावां से प्रियंका कुमारी, सुषमा देवी, रूकशाना प्रवीण, विनोद पासवान, मो अयुब आदि शामिल हैं. मौके पर अवर निबंधक धर्मेंद्र कुमार, श्रम निरीक्षक संदीप कुमार थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola