?????????? ???? ?? ???????? ?? ??????

Updated:
विज्ञापन

चित्रगुप्त पूजा पर संगोष्ठी का निर्णयगिरिडीह. श्री चित्रगुप्त महापरिवार समिति की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को भंडारीडीह स्थित समिति के कार्यालय में हुई. निर्णय हुआ कि चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कायस्थ एकता व विकास विषयक पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान समाज के लिये महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चित्रांश समाज के […]

विज्ञापन

चित्रगुप्त पूजा पर संगोष्ठी का निर्णयगिरिडीह. श्री चित्रगुप्त महापरिवार समिति की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को भंडारीडीह स्थित समिति के कार्यालय में हुई. निर्णय हुआ कि चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कायस्थ एकता व विकास विषयक पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान समाज के लिये महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चित्रांश समाज के लोगों को सम्मानित भी किया जायेगा. चित्रगुप्त पूजा को धूमधाम से आयोजित करने के लिए एक उप समिति का गठन किया गया. पूजा कमेटी में विवेक कुमार सिन्हा व नीरज कुमार सिन्हा, भैयारी समिति में नवीन प्रेम सहाय, सुजीत कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा व उत्तम कुमार सिन्हा, सांस्कृतिक कार्यक्रम कमेेटी में राजेश कुमार, मदन मंजर्वे व आर के सिन्हा, स्वागत समिति में आर के सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, अजीत कुमार सिन्हा, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, एसएसपी सिन्हा व डीके सिन्हा को शामिल किया गया. इसके अलावा चार नवंबर को जेपी चौक पर लोक नायक की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम तथा तीन नवंबर को कैंडल मार्च में शामिल होने की बात कही गयी. बैठक की अध्यक्षता अजीत कुमार श्रीवास्तव ने की जबकि संचालन सचिव अजय कुमार ने किया. मौके पर मनोज कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार निराला, अनिल कुमार सिन्हा, अजीत कुमार सिन्हा, आर के सिन्हा, उत्तम कुमार सिन्हा, नवीन प्रेम सहाय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola