?????? ?? ??? ???? ???????? ???????

Updated:
विज्ञापन

धूमधाम से मना चोला श्रृंगार महोत्सव मधुबन. मधुबन स्थित दिगंबर जैन समोशरण मंदिर के प्रांगण में शनिवार को मां पदमावती की प्रतिमा का चोला श्रृंगार महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया. इस दौरान पंचामृत अभिषेक व मां पदमावती का श्रृंगार भी किया गया. इस अवसर पर पारस ज्योति मंडल द्वारा भजन संध्या व जागरण कार्यक्रम […]

विज्ञापन

धूमधाम से मना चोला श्रृंगार महोत्सव मधुबन. मधुबन स्थित दिगंबर जैन समोशरण मंदिर के प्रांगण में शनिवार को मां पदमावती की प्रतिमा का चोला श्रृंगार महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया. इस दौरान पंचामृत अभिषेक व मां पदमावती का श्रृंगार भी किया गया. इस अवसर पर पारस ज्योति मंडल द्वारा भजन संध्या व जागरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. भजन सुनने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर मनोज कुमार जैन, नागेंद्र सिंह, सुमन कुमार सिन्हा, पवन कुमार शर्मा, राजकुमार, डाॅ. त्रिपुरारी गिरि, मनीष जैन, दीपक जैन, बीएन चोगले, विनोद कुमार जैन, सुधाकर अन्नदात्रे, राजा जैन, नंदकिशोर सिंह, देवेंद्र जैन आदि मौजूद थे.ज्ञान कल्याणक महोत्सव में उमड़े लोगपारसनाथ पर्वत पर धूमधाम के साथ जैन धर्म के दसवें तीर्थंकर भगवान संभवनाथ स्वामी का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया गया. इस दौरान पर्वत पर अवस्थित टोंक पर विराजमान प्रभु के चरण पादुका की पूजा-अर्चना के साथ पंचामृत अभिषेक किया गया. महोत्सव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर महावीर सोगनी, प्रवीण जैन, शक्तिपद सराक, शंभु महतो, राधेश पाठक, सुखदेव महतो, मंगर सिंह, अशोक जैन, भरत महतो, नकुल महतो आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola