???????????? ?? ??? ????? ? ?????? ????? ?? ???? ???

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने लौह पुरुष व इंदिरा गांधी को किया यादकांग्रेस भवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती व इंदिरा गांधी की 33वीं पुण्यतिथि मनायी गयीगिरिडीह. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती को लेकर कांग्रेस भवन में शनिवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान कांग्रेसियों ने स्वतंत्र भारत के प्रथम […]

विज्ञापन

कांग्रेसियों ने लौह पुरुष व इंदिरा गांधी को किया यादकांग्रेस भवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती व इंदिरा गांधी की 33वीं पुण्यतिथि मनायी गयीगिरिडीह. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती को लेकर कांग्रेस भवन में शनिवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान कांग्रेसियों ने स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 33वीं पुण्यतिथि मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने की. उपस्थित कांग्रेसियों ने दोनों विभूतियों की तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. वक्ताओं ने कहा कि वल्लभ भाई पटेल ने अखंड भारत के निर्माण में बड़ी भूमिका निभायी थी. उन्होंने 600 से अधिक रियासतों का विलय भारत में कराया था. साथ ही हिंदू, मुसलिम, सिख व ईसाई को एक सूत्र में बांधने का काम किया था. इंदिरा गांधी ने भी मजबूत प्रशासनिक क्षमता को दिखाते हुए बांग्लादेश का उदय कराया. साथ ही खान मजदूरों पर किये जा रहे शोषण के खिलाफ सभी खानों व कोलियरियों का राष्ट्रीयकरण कराया. इसके अलावा उन्होंने 14 बैंकों का भी राष्ट्रीयकरण कराया. उपस्थित कांग्रेसियों ने दोनों विभूतियों के बताये मार्गों पर चल कर देश को मजबूत करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में महामंत्री अशोक विश्वकर्मा, शब्बन खान, मनरेंद्र कुमार सिन्हा छोटन, महमूद अली खान, संतोष राय, आलमगीर आलम, गुलाम मुश्तफा, राहुल कुमार, मो रियाज आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola