??????? ??????? ?? 246 ?????-???????? ?? ???? ???
विभिन्न स्कूलों के 246 छात्र-छात्राओं ने लिया भागचित्र परिचय-23. प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागीगांडेय व देवरी में ‘हमारा झारखंड कैसा हो’ विषय पर प्रखंड स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजितगांडेय/देवरी. गांडेय उवि स्थित सभागार में शनिवार को ‘हमारा झारखंड कैसा हो’ विषय पर प्रखंड स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 80 छात्र-छात्राओं […]
विभिन्न स्कूलों के 246 छात्र-छात्राओं ने लिया भागचित्र परिचय-23. प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागीगांडेय व देवरी में ‘हमारा झारखंड कैसा हो’ विषय पर प्रखंड स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजितगांडेय/देवरी. गांडेय उवि स्थित सभागार में शनिवार को ‘हमारा झारखंड कैसा हो’ विषय पर प्रखंड स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 80 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. मौके पर बीइइओ तरुण कुमार, उवि गांडेय के प्रधानाध्यापक जेपी गुप्ता, अशोक कुमार रजक, सुधीर कुमार गुप्ता, छोटूलाल मुर्मू, केदार राय समेत कई सीआरपी मौजूद थे. इधर,देवरी प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन के प्रांगण स्थित आदर्श मवि घोंसे में भी बीइइओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें देवरी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 166 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के ग्रुप में 125 व कक्षा नौ से बारह तक के ग्रुप में 41 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कक्षा छह से आठ तक के बालक ग्रुप में मवि घोरंजी के प्रकाश कुमार प्रथम, उउवि चितरोकुरहा के दिलशाद आलम द्वितीय व आदर्श मवि किसगो के अनुराग कुमार तृतीय स्थान पर रहे. वहीं बालिका ग्रुप में मवि घोरंजी की स्वेच्छा कुमारी पाठक प्रथम, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की अनुप्रिया कुमारी द्वितीय व मध्य विद्यालय घोंसे की निभा कुमारी तृतीय स्थान पर रही. साथ ही कक्षा नौ से बारह के बालक ग्रुप में उउवि चितरोकुरहा के सुबोध कुमार दास पहले, जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो के आशीष कुमार ने दूसरे व उउवि चितरोकुरहा के प्रदीप विश्वकर्मा ने तीसरे स्थान पर रहे, वहीं बालिका वर्ग में जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो की रूपम भारती प्रथम, रमा कुमारी द्वितीय व सोनी कुमारी तृतीय स्थान पर रही. मौके पर निर्णायक रामचंद्र राय (संकुल साधन सेवी देवरी) व सारंगधर गुप्ता, सहदेव शर्मा, चंद्र मौलेश्वर सिंह, रिपू सूदन पांडेय, राजनारायण चौधरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










