खुले चानकों की घेराबंदी कराएं : एसडीओ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह. सीसीएल गिरिडीह के इलाके में खुले चानकों व अवैध कोयला खदानों को भरने के लिये बुधवार को एसडीओ नमिता कुमारी ने बैठक की. मौके पर डीएसपी मुख्यालय टू शंभु कुमार सिंह, सीसीएल के पीओ अपूर्व कुमार राय व सर्वे अधिकारी बलवंत सिंह भी मौजूद थे. एसडीओ ने इलाके में सीसीएल खुले चानकों की जानकारी […]
विज्ञापन
गिरिडीह. सीसीएल गिरिडीह के इलाके में खुले चानकों व अवैध कोयला खदानों को भरने के लिये बुधवार को एसडीओ नमिता कुमारी ने बैठक की. मौके पर डीएसपी मुख्यालय टू शंभु कुमार सिंह, सीसीएल के पीओ अपूर्व कुमार राय व सर्वे अधिकारी बलवंत सिंह भी मौजूद थे.
एसडीओ ने इलाके में सीसीएल खुले चानकों की जानकारी मांगी. इसपर सीसीएल अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में 27 चानक अभी खुले हैं. इनमें से 14 चानक चैताडीह, पेसराबहियार, जोरबाद, कमरसाली, मोहलीचुवां, जोगीटांड़ इलाके में है. एसडीओ ने सभी खुले चानकों की घेराबंदी जल्द करने और उसके ऊपर लोहे की चादर लगाने का निर्देश दिया.
सीसीएल के पदाधिकारियों ने कहा कि हाल में चैताडीह के जिस चानक में हादसा हुआ था उसे ढंकने का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है. स्वीकृति मिलते ही चानक को भर दिया जायेगा. इस दौरान डीएसपी श्री सिंह ने सीसीएल के पदाधिकारियों को ओपेनकास्ट के पीछे सतीघाट व भूतनाथ में संचालित अवैध खदानों को भरने को कहा. ओपेनकास्ट में जहां से कोयला निकाल लिया गया है उसे भरने की बात कही गयी. उन्होंने ओपेनकास्ट में अनाधिकृत लोगों का जमावड़ा भी नहीं लगने देने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










