शव के साथ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बिजली कर्मियों को बनाया बंधक

Updated:
विज्ञापन

फ्यूज जोड़ने के दौरान आ गया था करंट की चपेट में पीरटांड़ : खुखरा थाना क्षेत्र के हरलाडीह दुर्गा मंडप के पास करंट से बुधवार की शाम को मंडरो खवासटांड निवासी विश्वनाथ सेन (28 वर्ष) की मौत पर गुरुवार को ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया. आज शव को खुखरा थाना लाया गया, जहां से […]

विज्ञापन
फ्यूज जोड़ने के दौरान आ गया था करंट की चपेट में
पीरटांड़ : खुखरा थाना क्षेत्र के हरलाडीह दुर्गा मंडप के पास करंट से बुधवार की शाम को मंडरो खवासटांड निवासी विश्वनाथ सेन (28 वर्ष) की मौत पर गुरुवार को ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया.
आज शव को खुखरा थाना लाया गया, जहां से पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पोस्टर्माटम के लिए गिरिडीह भेजा, लेकिन परिजन और ग्रामीण शव लेकर पीरटांड़ पावर हाउस पहुंच गये और धरना पर बैठ गये. वे मुआवजा व आश्रित को नौकरी देने की मांग कर रहे थे.
परिजनों का कहना था कि फ्यूज जोड़ने के दौरान सूचना के बावजूद लाइन दे दी गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. लोग बिजली विभाग के एसडीओ को बुलाने की मांग कर रहे थे. पीरटांड़ थाना प्रभारी एनबी मिंज व सीओ यशवंत नायक पावर हाउस पहुंचे और बिजली विभाग के एसडीओ को बुलाने का प्रयास किया. एसडीओ नहीं पहुंचे, विभाग ने एक जेइ को भेज दिया.
एसडीओ के नहीं आने से लोग नाराज हो गये और बिजली कर्मियों को एक कमरे में बंधक बना लिया. मामले को गंभीर होता देख झामुमो के प्रखंड सचिव राधेश्याम मदक ने डुमरी विधायक जगरनाथ महतो को सूचना दी. विधायक पहुंचे और विभाग के सभी अधिकारियों को फोन किया. इसके बाद अधिकारी पहुंचे और वार्ता की. एसडीओ ज्ञानप्रकाश मिंज, रात में बिजली का शट डाउन देने वाले कर्मी युगल किशोर से डीएसपी विजय आशिष कुजूर की मौजूदगी में पूछताछ की गयी.
उसपर मुकदमा करने का निर्णय लिया गया. मांग पूरी होने के बाद शव को उठने दिया गया. इस दौरान विधायक ने सरकारी नौकरी दिलाने के लिए उपस्थित सिविल एसडीओ ज्ञान प्रकाश मिंज से आवेदन को आगे बढ़ाने की मांग की.
मौके पर मनोज साहु, राधेश्याम मदक, दिनदयाल सेन, बढ़न बर्मा, मुन्ना उपाध्याय, विश्रम बेसरा, सदाकत अली, विंदु राय,राजेंद्र मंडल, महादेव सेन, सिकंदर हेम्ब्रम, हीरालाल महतो, जेइ सुधीर बांडु, एसडीओ विधुत अवधेश कुमार बख्शी, उपप्रमुख मदन मोहन सिंह,संजय राम सहित आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola