जबरन नशा खिलाकर लूटपाट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल के समीप अपराधियों ने गुरुवार को एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ खिलाकर 12 हजार रुपये लूट लिये. लूटपाट के बाद अपराधियों ने उसे बांध कर सड़क के किनारे झाड़ी में फेंक दिया. देर शाम जब उसके परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उसे डुमरी रेफरल अस्पताल में […]
विज्ञापन
डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल के समीप अपराधियों ने गुरुवार को एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ खिलाकर 12 हजार रुपये लूट लिये. लूटपाट के बाद अपराधियों ने उसे बांध कर सड़क के किनारे झाड़ी में फेंक दिया.
देर शाम जब उसके परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उसे डुमरी रेफरल अस्पताल में भरती कराया. यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि निमियाघाट थाना क्षेत्र के कदराडीह निवासी बासुदेव यादव सुरही स्थित एक बैंक से 12 हजार रुपये निकाल करघर लौट रहा था.
खांखी जंगल के समीप पीछे से अपराधियों ने उस पर हमला कर जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया और उससे 12 हजार रुपये लूट लिये. शाम को बासुदेव जब घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोज में निकले. इसी दौरान उन्होंने देखा कि वह सड़क के किनारे झाड़ी में बेहोशी की हालत में पड़ा है. अस्पताल में जब उसे होश आया तो बासुदेव ने घटना की पूरी जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










