ठगी के संदेह में ग्रामीणों ने साधु को पकड़ा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पीरटांड़ : ठगी के संदेह में सोमवार को एक साधु को स्थानीय लोगों ने कुम्हरलालो के पास घंटों बैठाये रखा. काफी पूछताछ के बाद उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया. वहीं साधु ने कहा कि वह ठगी नहीं करता है. बस रोटी के लिए भीख मांगता है. बताया जाता है कि ग्रामीणों को संदेह हुआ […]
विज्ञापन
पीरटांड़ : ठगी के संदेह में सोमवार को एक साधु को स्थानीय लोगों ने कुम्हरलालो के पास घंटों बैठाये रखा. काफी पूछताछ के बाद उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया. वहीं साधु ने कहा कि वह ठगी नहीं करता है. बस रोटी के लिए भीख मांगता है. बताया जाता है कि ग्रामीणों को संदेह हुआ कि साधु के वेश में गिरोह महिलाओं को झांसा देकर ठगी करता है.
साधु ने बताया कि महाराष्ट्र से कुल पांच लोग गिरिडीह आये हुए हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर भीख मांगते हैं.वे नहीं करते हैं. वहीं ग्रामीणों का कहना था कि साधु के वेश में लोग यहां आकर ठगी कर रहे हैं. जब लोगों साधु से अपने साथियों को बुलाने की बात कही तो उसने अपने साथियों को फोन लगाया, इसपर उसके साथियों ने फोन काट दिया. ग्रामीणों ने बताया कि ठगी करने वाला एक गिरोह पीरटांड़ में घूम रहा है. कई लोग इसके शिकार हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










