नहीं चली लंबी दूरी की बसें

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह में नक्सली बंदी का व्यापक असर गिरिडीह : गया जिले के बाराचट्टी(बिहार) में पांच दिन पूर्व पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारी गयी भाकपा माओवादी सेन्ट्रल कमेटी सदस्य सरिता गंझू की मौत के विरोध में आहूत झारखंड-बिहार बंद का गिरिडीह में असर रहा. शहरी इलाके में दुकानें आम दिनों की भांति खुली थीं, लेकिन वाहनों […]

विज्ञापन
गिरिडीह में नक्सली बंदी का व्यापक असर
गिरिडीह : गया जिले के बाराचट्टी(बिहार) में पांच दिन पूर्व पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारी गयी भाकपा माओवादी सेन्ट्रल कमेटी सदस्य सरिता गंझू की मौत के विरोध में आहूत झारखंड-बिहार बंद का गिरिडीह में असर रहा.
शहरी इलाके में दुकानें आम दिनों की भांति खुली थीं, लेकिन वाहनों के परिचालन पर असर पड़ा. गिरिडीह से रांची, सिमडेगा, चतरा, हजारीबाग समेत लंबी दूरी की ओर चलनेवाले वाहन सड़क पर नहीं चले. वहीं कुछ निजी व छोटी वाहनों का परिचालन सुबह में होता रहा. जैसे ही हजारीबाग में व गया में वाहनों के जलाने की खबर मिली तो सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. बीच बीच में छोटी वाहन चलते रहे.
बंद को देखते हुए गिरिडीह पुलिस भी चौकस दिखी. एसपी कुलदीप द्विवेदी के निर्देश पर थाना के प्रभारी के नेतृत्व में गश्त भी की जा रही थी. रेल की पटरी की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस चौकस थी. पीरटांड़ प्रतिनिधि के अनुसार बंद का असर लंबी दूरी के वाहनों पर दिखा. बंद को देखते हुए लोग भी बाहर नहीं निकले. चिरकी के पीएनबी और बीओआई की शाखा बंद रही. वहीं प्रखंड कार्यालय में भी काफी कम लोग पहुंचे. इसरी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार डुमरी प्रखंड में बंद के बावजूद दुकानें अन्य दिनों की भांति खुली रहीं. वहीं बैंक में ताला लटका रहा. यात्री बस नहीं चली, छोटे वाहनों का परिचालन भी कम रहा.
तिसरी प्रतिनिधि के अनुसार बंद का असर सिर्फ बैंक पर पड़ा. यहां के बैंक को बंद रखा गया था. लंबी दूरी के वाहनों का परिचालन ठप रहा. देवरी प्रतिनिधि के अनुसार बंद का सबसे ज्यादा असर चतरो में पड़ा. यहां पर सभी दुकानें बंद रही तो सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा.
बैंक में भी ताला लटका हुआ था. प्रखंड कार्यालय में भी कम लोग दिखे.बगोदर में नक्सली बंद का दिखा असर : बगोदर. भाकपा माओवादियों के दो दिवसीय बिहार-झारखंड बंद के पहले दिन यानी सोमवार को बगोदर व आस-पास के इलाकों में बंद का असर देखा गया.
लंबी दूरी की गाड़ियां नहीं के बराबर चली. साथ ही लगभग सभी बैंक बंद रहे. इससे लोगों को काफी परेशानी ङोलनी पड़ी. हालांकि कहीं से किसी तरह के अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. बंद को लेकर बगोदर पुलिस सतर्क दिखी. जीटी रोड पर पुलिस के जवान गश्त लगाते दिखे.
गांडेय : सोमवार की दोपहर बारिश से लोगों को गरमी से राहत मिली. हालांकि कई जगहों पर तेज-आंधी और ओलावृष्टि से नुकसान की भी सूचना है. दोपहर करीब दो बजे अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गयी. एक घंटे तक बारिश और ओलावृष्टि होती रही. बारिश से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं आंधी से कई घरों के छप्पर उड़ गये, आम की फसल को भी नुकसान हुआ. जगह-जगह पेड़ गिर गये, बिजली गुल हो गयी.
गांडेय : सोमवार की दोपहर आयी तेज आंधी पानी ने जहां गर्मी से राहत दिलायी वहीं अहिल्यापुर में महायज्ञ को ले निर्मित पंडाल को तहस-नहस कर दिया. महायज्ञ में प्रवचन को ले बनाये गये भव्य पंडाल व अन्य व्यवस्था को तितर बितर कर दिया. हालांकि आंधी पानी थमने के बाद यज्ञ समिति के पदाधिकारी व सदस्य व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गये.
कंप्यूटर कक्ष में दौड़ा करंट : बारिश के दौरान वज्रपात से गांडेय प्रखंड कार्यालय स्थित कम्प्यूटर कक्ष में करंट दौड़ गया. कर्मी आनन- फानन सिस्टम बंद कर कक्ष से बाहर निकले. प्रखंड कार्यालय में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola