घर में लगी आग से हजारों का नुकसान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : सदर प्रखंड स्थितमटरूखा पंचायत अंतर्गत कलुवाटांड़ में गुरुवार को श्याम सुंदर मंडल के घर में आग लगने हजारों की संपत्ति नष्ट हो गयी. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में घर में रखे अनाज, बिचाली, बरतन, कपड़ा, नगदी आदि राख हो गये. लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, पर सफलता […]
विज्ञापन
गिरिडीह : सदर प्रखंड स्थितमटरूखा पंचायत अंतर्गत कलुवाटांड़ में गुरुवार को श्याम सुंदर मंडल के घर में आग लगने हजारों की संपत्ति नष्ट हो गयी. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में घर में रखे अनाज, बिचाली, बरतन, कपड़ा, नगदी आदि राख हो गये. लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया,
पर सफलता नहीं मिली. बाद में दमकल की गाड़ी पहुंची और आग को काबू किया. घटना की सूचना पर गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शहाबादी मटुरखा पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. विधायक ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी.
इसके बाद सीआइ घटनास्थल पहुंचे. विधायक ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. मौके पर विधायक श्री शहाबादी के अलावे भाजपा नेता गोपाल विश्वकर्मा, अनूप कुमार सिन्हा, सुनील पासवान, संदीप शर्मा, लवन मंडल, गोपाल मंडल, रवींद्र मंडल समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










