जिले के सभी बीडीओ बीपीओ को शो-कॉज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मनरेगा योजनाओं की स्वीकृति शत प्रतिशत नहीं कराने पर डीडीसी ने की कार्रवाई गिरिडीह : मनरेगा योजना की स्वीकृति के लिए 31 मार्च तक संचिका उपस्थापित नहीं करने के आरोप में डीडीसी दिनेश प्रसाद ने जिले के 13 बीडीओ व 13 बीपीओ को शो कॉज किया है. उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष 2015-16 में […]
विज्ञापन
मनरेगा योजनाओं की स्वीकृति शत प्रतिशत नहीं कराने पर डीडीसी ने की कार्रवाई
गिरिडीह : मनरेगा योजना की स्वीकृति के लिए 31 मार्च तक संचिका उपस्थापित नहीं करने के आरोप में डीडीसी दिनेश प्रसाद ने जिले के 13 बीडीओ व 13 बीपीओ को शो कॉज किया है. उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष 2015-16 में मनरेगा योजना के तहत कूप निर्माण, जमीन समतलीकरण, सड़क निर्माण से संबंधित योजनाओं की स्वीकृति कारिकार्ड अब पंचायत मुख्यालय में भेज दिया जायेगा.
डीडीसी ने कहा कि सभी योजनाओं की स्वीकृति दे दी जा रही है. मनरेगा योजना की स्वीकृति 31 मार्च तक कराने का निर्देश जिले के सभी बीडीओ, बीपीओ, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व मुखिया को दिया गया था. लेकिन कोई भी प्रखंड सौ प्रतिशत लक्ष्य को पूरा नहीं कर सका. इस आरोप में जिले के सभी बीडीओ, बीपीओ को शो कॉज किया गया है. उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना में अब मुखिया व पंचायत सचिव ही फंड ट्रांसफर ऑर्डर (एफटीओ) करेंगे.
राज्य स्तर पर एक ही एकाउंट से मनरेगा योजनाओं की राशि की निकासी की जा सकेगी. पूर्व में प्रखंड स्तर से एफटीओ के माध्यम से राशि की निकासी होती थी. लेकिन अब पंचायत सचिव व मुखिया ही एफटीओ जेनरेट करेंगे. उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना की सारी राशि एक ही एकाउंट में राज्य सरकार के पास है. इसी सप्ताह मनरेगा से संबंधित योजनाओं की स्वीकृति दे दी जायेगी.
गिरिडीह बीपीओ की सेवा समाप्त हो सकती है : गिरिडीह प्रखंड में पदस्थापित बीपीओ प्रमोद कुमार की सेवा कभी भी समाप्त हो सकती है. उनपर आरोप है कि लेबर बजट में उन्होंने अनावश्यक रूप से छेड़छाड़ की है. उन्हें प्रथम दृष्टया शो कॉज किया गया है. चौबीस घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है. जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने की स्थिति में उनकी सेवा समाप्ति के लिए आयुक्त को पत्र भेजा जायेगा. यह जानकारी विभागीय सूत्रों ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










