मकान की दीवार गिरी राजमिस्त्री की मौत

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : बीबीसी रोड में पुराने मकान की मरम्मत करने दौरान बुधवार को दीवार गिर जाने से रजपुरा के राजमिस्त्री मो मुस्तकीम की मौत हो गयी. मुस्तकीम के बेटे मो. शोहराब अंसारी ने बताया कि उनके पिता बीबीसी रोड स्थित मो. सामू के पुराने मकान में काम कर रहा था. दीवार की मरम्मत करने के […]

विज्ञापन
गिरिडीह : बीबीसी रोड में पुराने मकान की मरम्मत करने दौरान बुधवार को दीवार गिर जाने से रजपुरा के राजमिस्त्री मो मुस्तकीम की मौत हो गयी. मुस्तकीम के बेटे मो. शोहराब अंसारी ने बताया कि उनके पिता बीबीसी रोड स्थित मो. सामू के पुराने मकान में काम कर रहा था.
दीवार की मरम्मत करने के दौरान अचानक दीवार उसके ऊपर गिर गयी. इससे वे बुरी तरह से जख्मी हो गये. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. शव को देखने के लिए सदर अस्पताल परिसर में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी.
इंनौस व आइसा ने मुआवजा को लेकर की पहल : इनकलाबी नौजवान सभा व आइसा ने दीवार गिरने से हुई मिस्त्री की मौत के मामले में मुआवजा दिलाने को लेकर पहल की. इनौस व आइसा के दीपक लाल, मो. फरीद, अखिलेश राज, मितेष सराक आदि ने मृतक के परिजनों व मकान मालिक से मिल कर पहल करते हुए मुआवजा के बाबत सहमति बनाने का प्रयास किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola