पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डुमरी/इसरी बाजार : इसरी बाजार के हटियाटांड़ निवासी संजय कुमार सिन्हा ने निमियाघाट थाना के एसआइ समेत पुलिसकर्मियों पर परिवार की महिला सदस्यों समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. एसपी को आवेदन देकर उन्होंने दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन […]
विज्ञापन
डुमरी/इसरी बाजार : इसरी बाजार के हटियाटांड़ निवासी संजय कुमार सिन्हा ने निमियाघाट थाना के एसआइ समेत पुलिसकर्मियों पर परिवार की महिला सदस्यों समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. एसपी को आवेदन देकर उन्होंने दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
आवेदन में श्री सिन्हा ने लिखा है कि उसके घर के सामने मैदान में वर्षो से रामनवमी पूजा को लेकर मेला लगता है. 30 मार्च की रात मेला में उसके पुत्र धीरज कुमार सिन्हा के साथ एक युवक की नोक -झोंक हो रही थी. तभी निमियाघाट के एसआइ प्रेमशंकर सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और मेरे पुत्र के साथ मारपीट करने लगे.
बीच-बचाव के लिए घर के सदस्य जब वहां पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गयी. हम सभी जब वहां से घर की ओर भागे तो पुलिस वाले घर में घुस कर महिला सदस्यों के साथ मारपीट की. पुलिसकर्मियों ने झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी भी दी. पिटाई में मेरे अलावा मेरी पत्नी रीना सिन्हा, पुत्र धीरज कुमार सिन्हा सहित मोहन सिन्हा को चोट आयी है. थाना प्रभारी आर के राणा ने कहा कि पुलिस ने किसी के साथ मारपीट नहीं की है. वहां कुछ युवकों में नोक-झोंक हो रही थी, पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










