ग्रामीणों ने बचायी नीलगाय की जान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवरी : बेड़ोडीह पंचायत के बेहराडीह गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को एक नील गाय की जान बचायी गयी है. बुधवार की सुबह जंगल से भटककर एक नील गाय गांव की ओर पहुंच गयी. इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने नील गाय को हिरण समझकर पकड़ने का प्रयास किया गया. इस दौरान उसपर तीर से हमला […]
विज्ञापन
देवरी : बेड़ोडीह पंचायत के बेहराडीह गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को एक नील गाय की जान बचायी गयी है. बुधवार की सुबह जंगल से भटककर एक नील गाय गांव की ओर पहुंच गयी. इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने नील गाय को हिरण समझकर पकड़ने का प्रयास किया गया. इस दौरान उसपर तीर से हमला भी किया गया जिससे नील गाय जख्मी हो गयी है.
ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने पर नील गाय बेहराडीह गांव पहुंची जहां पर ग्रामीणों ने मुखिया राजकिशोर राय के नेतृत्व में उसे अपने संरक्षण में ले लिया. इसकी सूचना वनपाल कामख्या नारायण, वनरक्षी कामेश्वर शर्मा को दी गयी. वे लोग बेहराडीह पहुंचे और जख्मी नील गाय का उपचार कराया. बाद में उसे चौकी के घने जंगल में छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










