सिंदूर खेला के साथ प्रतिमा का विसजर्न

Updated:
विज्ञापन

भावुकता के साथ मां दुर्गे की विदाई , अखाड़ा प्रतियोगिता का भी आयोजन गिरिडीह : सदर प्रखंड के बनियाडीह में सोमवार को अश्रुपूर्ण नेत्रों से मां दुर्गे को विदाई दी गयी. इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. जुलूस में शामिल श्रद्धालु मां दुर्गे की प्रतिमा को कंधे पर लेकर पंपू तालाब पहुंचे, […]

विज्ञापन
भावुकता के साथ मां दुर्गे की विदाई , अखाड़ा प्रतियोगिता का भी आयोजन
गिरिडीह : सदर प्रखंड के बनियाडीह में सोमवार को अश्रुपूर्ण नेत्रों से मां दुर्गे को विदाई दी गयी. इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. जुलूस में शामिल श्रद्धालु मां दुर्गे की प्रतिमा को कंधे पर लेकर पंपू तालाब पहुंचे, यहां विसजर्न किया गया. इस दौरान माता के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था.
प्रतिमा विसजर्न के पूर्व महिलाओं ने सिंदूर की होली खेली. इस अवसर पर अखाड़ा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इसमें कोयलांचल क्षेत्र की कई अखाड़ा समितियों ने भाग लिया. मौके पर मौजूद गिरिडीह के सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने उम्दा प्रदर्शन करने वाले समितियों को तलवार भेंट कर पुरस्कृत किया. विसजर्न के दौरान कोपा गांव से आकर्षक झांकी भी निकाली गयी.
इस मौके पर सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी एके राय, वरीय सर्वे अधिकारी दिवाकर सिंह, इंटक के जिलाध्यक्ष एनपी सिंह बुल्लू, नगर थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा, इंस्पेक्टर रामलाल राम, मुफस्सिल थाना प्रभारी अजय कुमार साहू, शंकर सिंह, मुखिया मणिलाल साव, ईश्वर दास, मथुरा रजक, सांसद प्रतिनिधि यदुनंदन पाठक, मनोज कुमार सिंह, बलवंत सिंह, गोपाल विश्वकर्मा, ललन कुमार सिंह, गौतम सिंह पप्पू, पिंटू सिंह, गंगाधर दास, केएल शर्मा, विजय यादव, विनोद यादव, संतोष यादव, विजय राम, मनोज कुमार, विक्की कुमार, अजय राम, संजय कुमार, विजेंद्र सिंह, विजय सिंह उर्फ मुन्ना आदि मौजूद थे. सदर प्रखंड के बंदरकुप्पी में भी सोमवार को मां दुर्गे की प्रतिमा का विसजर्न किया गया. इस मौके पर मुखिया जितेंद्र पांडेय, पंसस सुरेंद्र गोप, बाबूचंद साव, कैलाश सिंह, किशोर गुप्ता,अशोक साव आदि थे.
डुमरी. हटियाटांड़ इसरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसजर्न सोमवार की देर शाम किया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. शहर के मुख्य मार्ग से होता हुआ विसर्जन जुलूस देर शाम रांगामाटी स्थित तालाब पर पहुंचा. यहां प्रतिमा का विसजर्न किया गया. इसके पूर्व मंदिर परिसर में स्थानीय महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म पूरी कर मां दुर्गा को विदाई दी.
राजधनवार : मां की प्रतिमा विसजर्न के साथ ही रविवार की देर रात वासंती दुर्गापूजा धनवार में संपन्न हो गया. प्रतिमा विसजर्न जुलूस में सैकड़ों लोग नाचते-गाते और जयकारा लगाते हुए शामिल हुए. धनवार स्थित राजा तालाब में विसजर्न के पूर्व प्रतिमा के साथ बाजार का भ्रमण भी किया गया. इस दौरान धनवार सहित डोरंडा, गादी, कुबरी, नावागढ़ चट्टी आदि दुर्गा मंडप परिसरों में मेले का आयोजन भी हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola