विधानसभा में गूंजा धनवार में अनियमित बिजली का मामला
पर्याप्त बिजली नहीं मिलने पर विधायक ने की नो पावर जोन घोषित करने की मांग रांची/राजधनवार : धनवार विधायक राजकुमार यादव ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री प्रश्नकाल में धनवार विधानसभा क्षेत्र को नो पावर जोन घोषित करने की मांग की. शून्य काल में वह विधायकों व मंत्रियों के वेतन व सुविधा बढ़ाये […]
पर्याप्त बिजली नहीं मिलने पर विधायक ने की नो पावर जोन घोषित करने की मांग
रांची/राजधनवार : धनवार विधायक राजकुमार यादव ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री प्रश्नकाल में धनवार विधानसभा क्षेत्र को नो पावर जोन घोषित करने की मांग की. शून्य काल में वह विधायकों व मंत्रियों के वेतन व सुविधा बढ़ाये जाने तथा मनरेगा मजदूरी व सेविका-सहायिका, प्रेरक, सहिया, जल सहिया व अन्य अनुबंध कर्मी के मानदेय बढ़ाने की पहल नहीं किये जाने पर धरना पर बैठ गये. मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने सदन को धनवार, गावां और तिसरी प्रखंड में बिजली की समस्या से अवगत कराया.
कहा कि इन प्रखंडों में मात्र दो-तीन घंटा ही बिजली की आपूर्ति होती है. जब यहां के लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है तो क्षेत्र को नो पावर जोन घोषित किया जाय. बताया कि मुख्यमंत्री ने इसे संज्ञान में लिया. कहा कि एक माह के अंदर इस विधानसभा क्षेत्र को 12 से 18 घंटा तक बिजली मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










