मुखिया व पंसस ने एक दूसरे को दी धमकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के मनकडीहा पंचायत के मुखिया अभिमन्यु सिंह उर्फ प्रमोद सिंह व पंसस अशोक सिंह ने एक-दूसरे पर जान से मारने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बिरनी थाना में आवेदन दिया है़ मुखिया प्रमोद सिंह का कहना है कि पंसस द्वारा योजनाओं में कमीशन मांगा जा रहा है. कमीशन […]
विज्ञापन
बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के मनकडीहा पंचायत के मुखिया अभिमन्यु सिंह उर्फ प्रमोद सिंह व पंसस अशोक सिंह ने एक-दूसरे पर जान से मारने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बिरनी थाना में आवेदन दिया है़ मुखिया प्रमोद सिंह का कहना है कि पंसस द्वारा योजनाओं में कमीशन मांगा जा रहा है. कमीशन नहीं देने पर जान मारने की धमकी भी पंसस ने दी है.
इधर, पसंस अशोक सिंह ने बताया मुखिया प्रमोद सिंह द्वारा शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की गयी है. मामले को पंसस की बैठक में उठाने के कारण ही मुखिया द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है. थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार ने बताया कि दोनों लोगों का आवेदन मिला है़ मामले की जांच की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










